यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Loose Motion Home Remedies: लूज मोशन से तुरंत राहत दिलाते हैं ये घरेलू उपाय
Loose Motion Home Remedies दस्त पेट से जुड़ी एक आम समस्या है। इसमें मल बिल्कुल पतला यानी पानी की तरह आता है। मरीज को बार-बार शौच जाने की इच्छा होती है ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Loose Motion Home Remedies: दस्त की समस्या किसी को भी परेशान कर सकते हैं। जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और कमजोरी का एहसास होता रहता है। इसमें बार-बार मल त्याग करने की इच्छा होती है। लूज मोशन दो प्रकार के होते हैं। पहला एक्यूट डायरिया, जो 1-2 दिन तक रहता है। वहीं, दूसरा क्रोनिक डायरिया है, जो दो से ज्यादा दिनों तक बना रहता है। दोनों ही स्थितियां गंभीर है और समय रहते इनका उपचार जरूरी है वरना इससे जान जाने का भी खतरा रहता है।
दही
दही में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया आंतों को हेल्दी रखने के साथ-साथ बैड बैक्टीरिया से लड़ने का काम करते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया (लैक्टोबैसिली) पाए जाते हैं। ये बैक्टीरिया दस्त की वजह बनने वाले कीटाणुओं को खत्म करते हैं।
नमक और चीनी का घोल
लूज मोशन होने पर शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए नमक चीनी का घोल काफी कारगर साबित होता है। इसके लिए आप पानी को उबाल लें, जिससे किसी भी तरह के दूसरे इंफेक्शन का खतरा न रहे, हल्का ठंडा होने पर उसमें चीनी और नमक की बराबर मात्रा मिलाएं और पी लें।
जीरा पानी
लूज मोशन पर कंट्रोल करने में जीरे पानी पीने से सबसे जल्द लाभ मिलता है। एक लीटर पानी में एक चम्मच जीरा डालकर अच्छे से उबाल लें। ठंडा होने पर इस पिएं और फिर देखें इसका असर।
केला
केले में मौजूद पोटेशियम इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को मेंनटेन करने का काम करता है। लूज मोशन होने पर शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को केले के सेवन से दूर किया जा सकता है।
नारियल पानी
नारियल पानी में पोटैशियम के साथ ही सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद जाते हैं, जो शरीर के दस्त की वजह से होने वाली पानी की कमी को बैलेंस करते हैं। तो लूज मोशन होने पर नारियल पानी पीना फायदेमंद रहेगा। नारियल पानी पीने से दस्त की वजह से होने वाले जलन से भी राहत मिलती है।
खबरें और भी
अदरक
आयुर्वेद में अदरक का सेवन पेट की कई समस्याओं के साथ ही लूज मोशन से राहत पाने के लिए भी किया जाता रहा है।अदरक में एंटीबैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुणों पाए जाते हैं, जो डाइजेशन को संक्रमित करने वाले बैक्टीरिया से राहत दिलाता है।
नींबू का रस
दिन में दो से तीन बार नींबू पानी का सेवन करने से दस्त की समस्या से जल्द छुटकारा मिल सकता है क्योंकि नींबू के रस से आंतों की सफाई हो जाती है। तो गर्मियों में नॉर्मल पानी में और सर्दियों में हल्के गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं।
Pic credit- freepik