Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्दियों में सरसों के तेल से करें शरीर की मालिश, होते हैं कई सारे फायदे

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Wed, 03 Feb 2021 11:02 AM (IST)

    भारत में ज्यादातर घरों में सब्जी बनाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं इसे आप और भी कई तरह स ...और पढ़ें

    वुडन टेबल पर कटोरी में कुकिंग ऑयल डालते हुए
    वुडन टेबल पर कटोरी में कुकिंग ऑयल डालते हुए

    पहले के जमाने में छोटे बच्चों की मालिश के लिए सरसों के तेल का ही इस्तेमाल किया जाता था, जो न सिर्फ उनकी बॉडी को गर्म रखने के लिए बल्कि मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती के लिए भी जरूरी होता था, हालांकि कई जगहों पर आज भी सरसों के तेल का ही यूज़ किया जाता है। लेकिन बच्चों के अलावा ये बड़ों के लिए भी ये तेल बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप इसके फायदों से अंजान हैं तो एक नज़र डालें यहां..

    1. सही ब्लड सर्कुलेशन के लिए जरूरी

    वैसे तो किसी भी तरह की मसाज से शरीर में सही तरीके से रक्त का संचार होता है लेकिन सरसों का तेल इसमें सबसे ज्यादा कारगर होता है। जो बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन सुधारने के साथ ही सर्दियों में होने वाले ज्वॉइंट और मसल्स पेन को भी दूर रखता है।

    2. बॉडी को रखता है गर्म

    अगर आपको बहुत ज्यादा सर्दी लगती है तो नहाने के बाद मॉयस्चराइज़र लगाने की जगह बॉडी पर सरसों का तेल अच्छी तरह से लगाएं। जो आपकी बॉडी को अंदर से गर्म रखता है। लगाने से पहले तेल को गुनगुना जरूर कर लें।

    3. सर्दी-जुकाम से बचाता है

    सर्दियों में सर्दी-जुकाम की समस्या भी बहुत ही आम हो जाती है, जो कम से कम 4-5 दिनों तक बनी रहती है और इससे बहुत परेशानी होती है। तो एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर सरसों के तेल की मालिश से आप काफी हद तक इस समस्या से दूर रह सकते हैं।

    खबरें और भी

    4. बैक्टीरिया, इंफेक्शन से बचाव

    सरसों के तेल में एंटी माइक्रोबियल तत्व मौजूद होते हैं जो कई तरह के खतरनाक बैक्टीरिया और फंगस से आपको दूर रखता है। यही वजह है कि अचार, चटनी बनाने में सरसों के तेल का ही इस्तेमाल किया जाता है।

    5. स्किन के लिए फायदेमंद

    सरसों का तेल सनस्क्रीन की तरह काम करता है। तो सर्दियों में ऐसा बिल्कुल नहीं कि आपको सूरज की किरणों से बचाव की जरूरत नहीं होती। ऐसे में सरसों का तेल लगाएं, तो ड्रायनेस और टैनिंग से बचाएगा।

    Pic credit- freepik