Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Measles: खसरा, चिकनपॉक्स और स्मॉलपॉक्स कैसे एक-दूसरे से अलग, जानें इनके लक्षण

    By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Thu, 17 Nov 2022 10:30 AM (IST)

    Measles महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खसरा का कहर लगातार जारी है। इस संक्रमण के बढ़ते कहर बीच लोग चिकनपॉक्स स्मॉलपॉक्स और खसरा को लेकर कन्फ्यूज नजर ...और पढ़ें

    Measles: खसरा, चिकनपॉक्स और स्मॉलपॉक्स कैसे एक-दूसरे से अलग, जानें इनके लक्षण
    Measles: खसरा, चिकनपॉक्स और स्मॉलपॉक्स कैसे एक-दूसरे से अलग, जानें इनके लक्षण

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Measles Outbreak: देश अब भी कोरोना से पूरी तरह उभर नहीं पाया है। इसी बीच बीते कुछ दिनों से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में खसरा का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक बीते दिन इस बीमारी से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, अब तक खसरा से पीड़ित बच्चों के कुल 126 मामले सामने आ चुके हैं। खसरा के बढ़ते मामलों ने जहां लोगों की चिंता बढ़ा दी है, तो वहीं इसे लेकर लोगों के मन में काफी कन्फ्यूजन भी देखने को मिल रहा है।

    दरअसल, खसरा की बीमारी देखने में काफी हद तक चिकनपॉक्स या स्मॉलपॉक्स जैसी लगती है। ऐसे में लोगों को इन तीनों बीमारी चिकनपॉक्स, स्मॉलपॉक्स और खसरा में अंतर करने में काफी दिक्कत हो रही है। इस आर्टिकल में हम बात चिकनपॉक्स, स्मॉलपॉक्स और खसरा के बारे में और जानेंगे तीनों बीमारियों में क्या अंतर होता है।

    चिकनपॉक्स

    चिकनपॉक्स को आम भाषा में छोटी माता भी कहा जाता है। इस बीमारी में पीड़ित व्यक्ति के शरीर में लाल दाने दिखाई देते हैं। व्यस्कों के मुकाबले चिकनपॉक्स बच्चों को ज्यादा प्रभावित करता है। इस बीमारी का जोखिम उन लोगों पर अधिक रहता है, जिन्होंने चिकनपॉक्स की वैक्सीन नहीं लगवाई है। चिकनपॉक्स की बीमारी छूने, खांसने और छींकने से फैल सकती है। यह बीमारी वेरिसेला जोस्टर नाम के वायरस के कारण होती है।

    चिकनपॉक्स के लक्षण

    शुरुआत में माथे पर दाने और फिर शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैलने लगते हैं।

    • सूखी खांसी
    • भूख कम लगना
    • बुखार और थकान
    • सिरदर्द की समस्या

    स्मॉलपॉक्स

    स्मॉलपॉक्स, जिसे चेचक के नाम से भी जाना जाता है, एक संक्रामक और घातक बीमारी है। इसका वायरस सीधे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है और यह सामान्य रूप से हवा में सांस लेने से फैलता है। इसके अलावा यह संक्रमित लोगों के कपड़ों के संपर्क में आने से भी फैल सकता है। स्मॉल पॉक्स में भी चेहरे पर लाल धब्बे जाते हैं, जो बाद में हाथों और बाहों में फैल जाते हैं। हालांकि, यह रोग अब खत्म हो चुका है।

    खबरें और भी

    स्मॉल पॉक्स के लक्षण

    • बुखार
    • बेचैनी
    • सिरदर्द
    • गंभीर थकान
    • गंभीर पीठ दर्द
    • उल्टी

    खसरा

    खसरा एक संक्रामक बीमारी है, जो संक्रमिक व्यक्ति के बलगम या लार भी फैल सकता है। इसे अंग्रेजी में मीजल्स के नाम से भी जाता है। यह बीमारी किसी खास आयु वर्ग के लोगों में नहीं पाई जाती। किसी भी उम्र का व्यक्ति इससे ग्रसित हो सकता है। यह बीमारी हवा के जरिए भी फैल सकती है। खसरा रोग रुबेला वायरस की वजह से होता है। खसरा में होने वाले दाने फफोले नहीं बनते हैं। यह चपटे लाल धब्बों की तरह होते हैं।

    खसरा के लक्षण

    • बुखार
    • सूखी खांसी
    • बहती नाक
    • गला खराब होना
    • आंखों में सूजन
    • गाल की अंदरूनी परत पर मुंह के अंदर छोटे सफेद धब्बे, जिसे कोप्लिक स्पॉट कहा जाता है।
    • त्वचा पर चकत्ते या दाने होना

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik
    Author: Harshita Saxena