Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mental Health: ऑफिस से आकर करना चाहते हैं स्ट्रेस को दूर, तो ये टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Fri, 22 Dec 2023 11:39 AM (IST)

    आपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है लेकिन ख्याल न रखने की वजह से ऑफिस की भाग-दौड़ आपकी मेंटल हेल्थ को बिगड़ सकती है। इसलिए ऑफिस से आने क ...और पढ़ें

    इन टिप्स की मदद से कर सकते हैं अपने दिमाग को डिस्ट्रेस
    इन टिप्स की मदद से कर सकते हैं अपने दिमाग को डिस्ट्रेस

    HighLights

    1. मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना, हमारी पूरी सेहत का ख्याल रखने के लिए जरूरी होता है।
    2. वॉक पर जानें या मेडिटेट करने से दिमाग को डिस्ट्रेस करने में मदद मिलती है।
    3. म्यूजिक सुनना और किताबें पढ़ना भी आपके दिमाग के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Mental Health: हमारा काफी समय ऑफिस में बीतता है, जो काफी व्यस्त और तनाव से भरा हो सकता है। इसके पीछे अधिक वर्क लोड, बॉस या किसी सहकर्मी से विवाद, वर्क प्लेस का खराब वातावरण जैसे कई कारण हो सकते हैं। ये सभी बातें आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकती हैं, जो आगे चलकर स्ट्रेस, एंग्जायटी और यहां तक की डिप्रेशन की वजह भी बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप ऑफिस से घर लौटकर अपने तनाव को कम करें और रिलैक्स हो। दिमाग को रिलैक्स करने के लिए कुछ टिप्स की मदद ले सकते हैं, जिनसे आपके दिनभर की थकान को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं, किन टिप्स की मदद से आप अपनी दिनभर की थकान को दूर कर, डिस्ट्रेस हो सकते हैं।

    किताबों की दुनिया में खो जाएं

    किताबें पढ़ना एक कला है, जिससे धीरे-धीरे हम दूर होते जा रहे हैं। हमारी लाइफ में फोन और लैपटॉप का ऐसा दबदबा है कि आपका अधिकतम समय उनकी स्क्रीन पर देखते हुए बीतता है। इसलिए जरूरी है कि आप इससे ब्रेक लें और अपने स्क्रीन टाइम को कम कर, दिमाग को रिफ्रेश होने का मौका दें। इसमें कोई किताब पढ़ना फायदेमंद हो सकता है और ऐसा बिल्कुल जरूरी नहीं है कि आप कोई इतिहास या विज्ञान की किताब ही पढ़ें। आप अपनी पसंद के अनुसार किताब पढ़ सकते हैं, जो आपके दिमाग के लिए काफी रिफ्रेशिंग हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: नए साल में बनाना चाहते हैं मेंटल हेल्थ को बेहतर, तो ये न्यू इयर रेजोल्यूशन हो सकते हैं मददगार

    वॉक पर जाएं

    ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहने के बाद आपकी बॉडी और माइंड दोनों ही थक चुकी होती है। इस थकान को दूर करने के लिए आप वॉक पर जा सकते हैं। वॉक करने से आपकी बॉडी एक्टिव रहती है और आपका दिमाग भी रिलैक्स कर पाता है। वॉक करने के लिए आप किसी पार्क में जा सकते है या अपने घर की छत या बालकनी में घूम सकते हैं। इससे आपका माइंड रिफ्रेश होगा औऱ तनाव कम होता है।

    मेडिटेट करें

    काम के स्ट्रेस को कम करने के लिए आप मेडिटेट कर सकते हैं। मेडिटेशन आपकी मेंटल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आपका तनाव कम होता है, जो आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। इसके लिए आप किसी शांत जगह बैठकर अपनी सांशों पर ध्यान लगा सकते हैं। इससे आपका दिमाग रिलैक्स होगा और स्ट्रेस खुद ही कम हो जाएगा।

    खबरें और भी

    म्यूजिक सुनें

    म्यूजिक आपकी मेंटल हेल्थ के लिए काफी लाभदायक होता है। अपने घर में अपनी पसंद का म्यूजिक प्ले कर, आप अपनी मनपसंद धुन गुनगुना सकते हैं या आप अपने पसंदीदा गाने पर डांस कर सकते हैं। इससे एंग्जायटी कम करने में भी काफी मदद मिलती है। इसलिए म्यूजिक सुनना डिस्ट्रेस करने का एक अच्छा तरीका हो सकता है।

    फेवरेट खाना बनाएं

    अपनी मनपसंद डिश को खाना, जितना खुशी से भरा हो सकता है, उतना ही मजेदार इसे बनाना भी हो सकता है। इसलिए ऑफिस से आने के बाद अपनी फेवरेट डिश बनाएं, इससे आपका ध्यान अपने काम के स्ट्रेस से हटेगा और आप अपनी पसंदीदा डिश भी खा पाएंगे, जो आपके मूड को बेहतर बना सकता है।

    यह भी पढ़ें: क्या डायबिटीज का खतरा कम कर सकती है प्लांट बेस्ड डाइट, जानें क्या कहती है ताजा स्टडी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik