Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Monsoon Health Tips: इम्युनिटी बूस्ट से लेकर पाचन सुधारने तक, जानें मानसून में घी खाने के अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 10 Jul 2023 10:57 AM (IST)

    Monsoon Health Tips सेहतमंद रहने के लिए डाइट में हेल्दी चीज़ों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। इन्ही में शामिल है घी जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ...और पढ़ें

    Monsoon Health Tips: जानें मानसून में घी खाने के हैं अनगिनत फायदे
    Monsoon Health Tips: जानें मानसून में घी खाने के हैं अनगिनत फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Monsoon Health Tips: मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो दिलाता है, लेकिन यह अपने साथ कई मौसमी बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और हैजा जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसलिए, खुद को मानसून की बीमारियों से बचाने के लिए आप अपनी डाइट का विशेष रूप से ख्याल रखें, खाने में घी जरूर शामिल करें, इससे आपकी इम्युनिटी मजबूत होगी है और आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे।

    घी को बेहद पौष्टीक आहार के रूप में जाना जाता है। यह अपने स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर है। घी ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो मस्तिष्क और दिल की सेहत के लिए आवश्यक है। मानसून में यह शरीर को भरपूर ऊर्जा भी प्रदान करता है। तो आइए जानते हैं, घी खाने के क्या फायदे हैं।

    इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

    घी इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में बहेद मददगार है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड ओमेगा -3 फैटी एसिड, विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई और विटामिन-के पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत करने में सहायक है । इसके अलावा, घी एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है, जो बारिश के मौसम में सर्दी और फ्लू से बचाने में मददगार है।

    पाचन तंत्र को दुरुस्त करे

    घी आंत की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप पाचन को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो थोड़ी मात्रा में घी का सेवन कर सकते हैं। यह आपके पाचन के लिए बेहतर हो सकता है। यह मल त्याग करने की क्रिया को आसान बनाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट पेट के लिए सहायक है।

    खबरें और भी

    दिल की सेहत के लिए

    घी वसा से भरपूर होता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड ओमेगा -3 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। आप अपनी डाइट में कम मात्रा में घी शामिल कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक घी खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।

    खांसी ठीक करने में कारगर

    बारिश में भीगने के बाद अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम होती है। आप खाने में घी शामिल कर भी सर्दी-जुकाम से राहत पा सकते हैं। खांसी के इलाज के लिए घी का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। इसके लिए आप एक चम्मच गर्म घी में अदरक पाउडर मिलाएं और फिर इसका सेवन करें।

    आंखों की रोशनी बढ़ाता है

    आयुर्वेद के अनुसार, घी आपकी आंखों की रोशनी में सुधार कर सकता है। इसे डाइट में नियमित रूप से शामिल करने से आप आंखों से संबंधित कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए आप अपने आहार में कम मात्रा में घी शामिल करें, इससे आंखे की रोशनी बेहतर होगी।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik