Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुबह नाश्ते में एक महीना खा लीजिए Moong Dal Chila, आसानी से कम होगा कई किलो वजन

    Updated: Mon, 30 Dec 2024 09:04 AM (IST)

    पराठे खाने के सभी लोग शौकीन होते हैं जबकि पराठे शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। दिल और पेट के लिए पराठे खाना नुकसानदायक है। अगर आप इसकी जगह सुबह नाश ...और पढ़ें

    मूंग दाल का चिला सुबह नाश्ते में बेहतरीन विकल्प है। ( Pic Courtesy : Freepik)
    मूंग दाल का चिला सुबह नाश्ते में बेहतरीन विकल्प है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है
    2. मूंग दाल शरीर में प्रोटीन की कमी को करती है पूरा
    3. वजन कम करने में लाभदायक है यह चिला

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Moong Dal Chila एक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक नाश्ता है जो शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकता है। जो लोग सुबह नाश्ते में पराठे खाने के आदी हो चुके हैं तो उनके लिए मूंग दाल चीला एक अच्छा विकल्प है। इसके साथ ही ये पौषक तत्वों से भरपूर होता है।

    Moong Dal Chila Benefit ये चिला आपके शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करती है तो दूसरी तरफ आपके लिए वजन कम करना और आसान हो जाता है। चूंकि आटे से बने पराठे पेट में एसिडिटी और वजन बढ़ाते हैं। वहीं मूंग दाल चीला आपको पूरी तरह से फिट रखता है। आज हम आपको मूंग दाल का चीला खाने के फायदे बता रहे हैं। अगर आपने एक महीने सुबह नाश्ते में मूंग दाल का चीला खा लिया तो इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।  

    यह भी पढ़ें : सर्दियों में बस एक महीने के लिए छोड़ दें मीठी चाय, शरीर में ये बदलाव आने लगेंगे नजर

    प्रोटीन की कमी होगी पूरी

    मूंग दाल चिला प्रोटीन से भरपूर होता है, जो शरीर की प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। प्राटीन नहीं मिलने से शरीर में खून की कमी और कमजोरी होने लगती है। मूंग दाल का चीला आपके शरीर में ये सारी कमियों को पूरा करता है। 

    फाइबर की कमी को पूरा करना

    मूंग दाल चिला फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। मूंग दाल के चीले का लगातार सेवन करने से आपके शरीर में फाइबर की कमी आसानी से पूरी होती है। वहीं आपको दवाईयां लेने की जरूरत नहीं पड़ती। 

    खबरें और भी

    वजन कम करने में मदद

    मूंग दाल चिला वजन कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें कम कैलोरी और अधिक फाइबर होता है। अगर आप सुबह की शुरूआत हेल्दी खाने से करना चाहते हैं तो मूंग दाल का चीला बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आप तीस दिन अगर रेगुलर मूंग दाल चीले का नाश्ते में सेवन करते हैं तो इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।  

    डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद

    मूंग दाल चिला डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है।

    इसके साथ ही मूंग दाल चिला हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर होता है।

    एक महीने तक मूंग दाल चिला खाने के फायदे 

    पाचन तंत्र में सुधार: मूंग दाल चिला पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

    वजन कम होना: मूंग दाल चिला वजन कम करने में मदद कर सकता है।

    डायबिटीज को कंट्रोल करना: मूंग दाल चिला डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

    हृदय स्वास्थ्य में सुधार: मूंग दाल चिला हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है।

    मानसिक स्वास्थ्य में सुधार: मूंग दाल चिला मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है।

    इन लाभों को प्राप्त करने के लिए, आपको एक महीने तक मूंग दाल चिला खाना होगा। इसके अलावा, आपको अपने आहार में स्वस्थ खाद्य पदार्थों को शामिल करना होगा और नियमित व्यायाम करना होगा।

    यह भी पढ़ें : 30 की उम्र में ही 65 वाली लग रही बीमारियां, ऐसे लोग हो रहे सबसे ज्यादा शिकार