Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोरिंगा की पत्तियों से लेकर बीज तक हैं पोषण का खजाना, रोजाना खाने से मिलेंगे 8 फायदे

    Updated: Tue, 07 Jan 2025 09:02 AM (IST)

    शहजन या मोरिंगा सेहत के लिए कितना फायदेमंद (Benefits of Moringa) होता है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसमें कई जरूरी विटामिन और मिनरल पाए ...और पढ़ें

    सर्दियों में मोरिंगा खाने से इम्युनिटी होगी मजबूत (Picture Courtesy: Freepik)
    सर्दियों में मोरिंगा खाने से इम्युनिटी होगी मजबूत (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. शहजन खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
    2. इसमें कई जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं।
    3. मोरिंगा की पत्तियां और बीज भी खाए जाते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Moringa Benefits: मोरिंगा, जिसे सहजन के नाम से भी जाना जाता है, एक पौधा है जो अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर है। इसे अक्सर "ड्रमस्टिक ट्री" भी कहा जाता है। इसकी पत्तियां (Moringa Leaves) और बीज भी खाई जाती हैं। इनमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आयुर्वेद में भी मोरिंगा को एक बेहद खास औषधि मानी जाती है। इसलिए मोरिंगा खाने से सेहत को कई फायदे (Benefits of Moringa) मिल सकते हैं। आइए जानें मोरिंगा खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में।

    मोरिंगा खाने के फायदे (Health Benefits of Moringa)

    • पोषण से भरपूर- मोरिंगा विटामिन-ए, सी, ई और के का एक बेहतरीन सोर्स है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे मिनरल भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं।
    • इम्युनिटी बूस्टर- मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरमार होती है, जो शरीर को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह सर्दी, जुकाम और अन्य इन्फेक्शन से लड़ने में मदद कर सकता है।

    यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं Moringa, सेहत से लेकर त्वचा तक के लिए है गुणकारी

    • पाचन तंत्र के लिए लाभदायक- मोरिंगा में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो पाचन को बेहतर बनाती है और कब्ज से राहत दिलाती है। यह आंतों के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है।
    • ब्लड शुगर को कंट्रोल- मोरिंगा में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे खाने से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। यह टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
    • दिल का स्वास्थ्य- मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मददगार होता है।

  • त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद- मोरिंगा में विटामिन और मिनरल की भरपूर मात्रा त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। यह त्वचा को चमकदार बनाने और बालों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।
  • एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण- मोरिंगा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह गठिया और अन्य सूजन संबंधी बीमारियों में फायदेमंद हो सकता है।
  • जन घटाने में सहायक- मोरिंगा में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है। इसलिए यह वजन घटाने में मदद कर सकता है।
  • मोरिंगा को कैसे डाइट का हिस्सा बना सकते हैं?

    मोरिंगा को अलग-अलग तरीकों से खाया जा सकता है, जैसे कि-

    खबरें और भी

    • मोरिंगा पाउडर- मोरिंगा के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लिया जाता है। इस पाउडर को स्मूदी, सूप या दही में मिलाकर खाया जा सकता है।
    • मोरिंगा चाय- मोरिंगा के पत्तों को उबालकर चाय बनाई जा सकती है।
    • मोरिंगा की सब्जी- मोरिंगा को अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर सब्जी बनाई जा सकती है।

    इन बातों का ध्यान रखें

    • हालांकि, मोरिंगा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में खाने से कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या हो सकती है।
    • गर्भवती महिलाओं और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को मोरिंगा खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
    • किसी भी बीमारी के लिए मोरिंगा को दवा के विकल्प के रूप में नहीं लेना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में बीमार पड़ने से बचाएगा सहजन की पत्तियों का काढ़ा, सेहत को मिलेंगे 5 बेमिसाल फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।