Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मॉर्निंग या ईवनिंग वॉक: तेजी से Weight Loss के लिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 04:22 PM (IST)

    वॉक करना हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यह तो आप जानते ही हैं। लेकिन वॉक करने के सही समय क्या है (Morning Walk Vs Evening Walk) इस बारे में ...और पढ़ें

    Morning vs Evening Walk: सुबह या शाम कब करनी चाहिए वॉक?
    Morning vs Evening Walk: सुबह या शाम कब करनी चाहिए वॉक?

    HighLights

    1. वॉक कम करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
    2. वजन कम करने के लिए वॉक करना काफी मददगार हो सकता है।
    3. वॉक करने का सही समय पता होना जरूरी है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Morning Vs Evening Walk: वॉक करना सेहत के लिए सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइजेस में से एक है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

    लेकिन एक सवाल जो अक्सर लोगों के मन में आता है, वह यह है कि मॉर्निंग वॉक ज्यादा फायदेमंद (Morning Walk Benefits) है या ईवनिंग वॉक (Morning vs Evening Walk)? आइए जानते हैं कि इन दोनों में से आपकी सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है।

    मॉर्निंग वॉक के फायदे

    • ताजी हवा और शांति- सुबह के समय वातावरण शांत और प्रदूषण भी कम होता है। ताजी हवा में सांस लेने से फेफड़ों को ऑक्सीजन ज्यादा मिलती है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।
    • मेटाबॉलिज्म बूस्ट- सुबह की वॉक शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे पूरे दिन कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया बढ़ जाती है। यह वजन घटाने में मददगार होता है
    • मेंटल हेल्थ- सुबह की वॉक दिमाग को तरोताजा करती है और तनाव को कम करती है। यह दिनभर के लिए एनर्जी और पॉजिटिविटी देती है।
    • विटामिन डी का सोर्स- सुबह की धूप शरीर को नेचुरल रूप से विटामिन-डी देती है, जो हड्डियों और इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है।
    • डिसिप्लिन- सुबह की वॉक आपके रूटीन में अनुशासन लाती है और दिन की शुरुआत एक स्वस्थ आदत के साथ होती है।

    यह भी पढ़ें: वॉक करते समय की गलतियां पहुंचा सकती हैं दिल को नुकसान, बचाव के लिए रखें 8 बातों का ध्यान

    ईवनिंग वॉक के फायदे

    • तनाव कम करने में मददगार- दिनभर की थकान और तनाव को कम करने के लिए ईवनिंग वॉक बहुत फायदेमंद होती है। यह दिमाग को शांत करती है और अच्छी नींद लाने में मदद करती है।
    • पाचन में सुधार- रात के खाने के बाद की गई वॉक पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है और खाने को बेहतर तरीके से पचाने में मदद करती है।
    • सोशलाइजेशन-  शाम के समय लोग अक्सर पार्क या वॉकिंग ट्रैक पर मिलते हैं। इससे सोशल कॉन्टेक्ट बढ़ता है और मानसिक स्वास्थ्य को फायदा मिलता है।
    • टाइम की फ्लेक्सिबिलिटी- ईवनिंग वॉक उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है, जो सुबह जल्दी उठ नहीं पाते। यह दिन के अंत में एक्टिव रहने का अवसर देती है।
    • मांसपेशियों की रिकवरी- अगर आप दिन में वर्कआउट करते हैं, तो ईवनिंग वॉक मांसपेशियों को आराम देने और रिकवरी में मदद करती है।

    मॉर्निंग या ईवनिंग वॉक: क्या है बेहतर?

    दोनों समय की वॉक के अपने-अपने फायदे हैं। यह आपकी रूटीन, फिजिकल कंडिशन और गोल्स पर निर्भर करता है। अगर आपका लक्ष्य वजन घटाना, एनर्जेटिक रहना और दिन की अच्छी शुरुआत करना है, तो मॉर्निंग वॉक बेहतर ऑप्शन है। वहीं, अगर आप तनाव कम करना, पाचन सुधारना और रात को अच्छी नींद लेना चाहते हैं, तो ईवनिंग वॉक ज्यादा फायदेमंद हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: खाने के बाद सिर्फ 5 मिनट वॉक से शरीर में दिखेंगे 7 बदलाव, हर कोई पूछेगा सेहत का असली राज

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी