यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सुबह या शाम: क्या है नहाने का सही समय, कहीं आप भी तो नहीं ले रहे गलत वक्त पर Bath?
हम में से ज्यादातर लोग सुबह के समय नहाना ज्यादा पसंद करते हैं तो वहीं जापान और कोरिया में रात को नहाना ज्यादा बेहतर माना जाता है। अब ऐसे में सवाल आता ...और पढ़ें

HighLights
- नहाना हमारी हाइजीन के लिए बहुत जरूरी है।
- गर्म पानी से नहाने से मांसपेशियों को आराम मिलता है।
- कुछ लोग सुबह नहाना सही मानते हैं, तो कुछ का कहना है कि रात को नहाना ज्यादा बेहतर है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नहाना एक ऐसी डेली एक्टिविटी है, जो न केवल शरीर की सफाई के लिए जरूरी है, बल्कि यह मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए भी बेहद लाभदायक (benefits of bathing) है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नहाने का सही समय (Best time to bathe) क्या हो सकता है? हम भारतीय सुबह के समय नहाने को ज्यादा सही मानते हैं, तो वहीं जापानी शाम को नहाना ज्यादा पसंद करते हैं।
ऐसे में सवाल आता है कि असल सुबह नहाना ज्यादा फायदेमंद है या शाम को (morning vs evening bath)? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमें नहाने के समय के फिजिकल और मेंटल इफेक्ट्स को समझना होगा। आइए इस बारे में जानते हैं।
सुबह नहाने के फायदे
- फ्रेश और एनर्जेटिक एहसास- सुबह नहाने से शरीर और दिमाग दोनों तरोताजा हो जाते हैं। यह दिन की शुरुआत के लिए आपको एनर्जी देता है और आलस को दूर भगाता है। ठंडे पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे शरीर में फुरती आती है।
- दिमाग शांत रहता है- सुबह नहाने से दिमाग को एक्टिव करने में मदद मिलती है। यह तनाव को कम करता है और दिमाग को शांत करने में सहायक होता है, जिससे आप पूरे दिन ज्यादा फोकस्ड और प्रोडक्टिव बने रहते हैं।
- त्वचा के लिए लाभदायक- सुबह नहाने से त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं, जिससे त्वचा साफ और स्वस्थ रहती है। यह त्वचा पर जमी गंदगी और ऑयल को हटाने में मदद करता है।
- इम्यून सिस्टम को मजबूत करना- ठंडे पानी से नहाने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है। यह शरीर को बाहरी इन्फेक्शन से लड़ने के लिए तैयार करता है।
यह भी पढ़ें: कहीं आपका तौलिया भी तो नहीं है बैक्टीरिया का घर, पढ़िए कितने दिनों में इसे धोना होता है जरूरी
शाम को नहाने के फायदे
- तनाव दूर करना- शाम को नहाने से दिनभर की थकान और तनाव दूर हो जाता है। गर्म पानी से नहाने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और शरीर रिलैक्स होता है।
- नींद की गुणवत्ता में सुधार- शाम को नहाने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। गर्म पानी से नहाने के बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे कम होता है, जिससे नींद आने में आसानी होती है।
- शरीर की गंदगी साफ करना- दिनभर की एक्टिविटीज के बाद शरीर पर धूल, पसीना और अन्य इम्प्योरिटीज जमा हो जाती हैं। शाम को नहाने से यह सब साफ हो जाता है और शरीर साफ हो जाता है।
- त्वचा के लिए फायदेमंद- शाम को नहाने से त्वचा पर जमा मेकअप, धूल और प्रदूषण के कण साफ हो जाते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है।
क्या है सही समय?
सही समय व्यक्ति के डेली रूटीन और जरूरतों पर निर्भर करता है। यदि आप सुबह जल्दी उठते हैं और दिनभर एनर्जेटिक रहना चाहते हैं, तो सुबह नहाना आपके लिए बेहतर हो सकता है। वहीं, यदि आप दिनभर की थकान और तनाव को दूर करना चाहते हैं और अच्छी नींद लेना चाहते हैं, तो शाम को नहाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: नहाने के पानी में हल्दी मिलाने से त्वचा पर आएगा गजब का निखार, जानिए क्या-क्या मिलेंगे फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।