Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sarson Ka Saag: सर्दियों में जरूर खाएं सरसों का साग, मिलेंगे ये खास फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Fri, 16 Dec 2022 12:16 PM (GMT+05:30)

    Sarson Ka Saag सरसों के साग में मौजूद फाइबर प्रोटीन और कई विटामिन्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। यह साग खाने में जितना टेस्टी होता है उतना ही हेल्दी ...और पढ़ें

    Sarson Ka Saag: सरसों का साग खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
    Sarson Ka Saag: सरसों का साग खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कSarson Ka Saag: सर्दियों में कई तरह के साग मिलते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं। लेकिन, लोग इस मौसम में सरसों का साग खाना बेहद पसंद करते हैं। सर्दियों के मौसम में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का अलग ही मजा है। यह साग स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। यह पोषक तत्वों का खजाना है, इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और कई विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। तो चलिए बिना देरी किए आपको बताते हैं, इस साग के फायदे के बारे में...

    1. हेल्दी हार्ट के लिए

    सरसों के साग में फोलेट अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए बहुद फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है।

    2. वजन कम करने में सहायक

    सरसों के साग में फाइबर की अधिक मात्रा होती है। इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है, जिससे यह वजन कम करने में सहायक है। वजन घटाने के लिए डाइट में आप सरसों का साग शामिल कर सकते हैं।

    3. फेफड़ों को स्वस्थ रखता है

    यह साग फेफड़ों को स्वस्थ रखने में काफी मददगार है। इसमें विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो फेफडो़ं के लिए बेहद फायदेमंद है। आप फेफड़े संबंधी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो सरसों का साग खा सकते हैं। यह आंखों की रोशनी के लिए भी सहायक है।

    4. हड्डियों के लिए फायदेमंद

    सरसों के साग में कैल्शियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हड्डियों के लिए सहायक है। इसके सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

    5. विषाक्त पदार्थों को निकालने में मददगार

    सरसों के साग में सल्फर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। जो शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं। इससे आप कई खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं।

    6. पाचन शक्ति को मजबूत बनाएं

    सरसों के साग में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। सर्दियों के मौसम में सरसों का साग जरूर खाएं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी