Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mustard Oil Benefits: सरसों के तेल के 8 ऐसे फायदे जो हैरान कर देंगे आपको!

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Fri, 27 Aug 2021 09:16 AM (GMT+05:30)

    Mustard Oil Benefits सरसों का तेल न सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। सरसों के तेल में कई ऐसे तत्व भी होते हैं जो पेनकिलर का काम करत ...और पढ़ें

    सरसों के तेल के 8 ऐसे फायदे जो हैरान कर देंगे आपको!
    सरसों के तेल के 8 ऐसे फायदे जो हैरान कर देंगे आपको!

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mustard Oil Benefits: आजकल बाज़ार में कई तरह के तेल उपलब्ध हैं। ऑलिव ऑयल से लेकर राइसब्रैन और न जाने क्या क्या। इन सभी तेलों के अपने फायदे भी हैं। हालांकि, भारतीय घरों में भले ही अलग-अलग तेल का उपयोग होता हो, लेकिन कुछ ऐसे व्यंजन हैं जो सिर्फ सरसों के तेल में ही बनाए जाते हैं।

    सरसों का तेल न सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। सरसों के तेल में कई ऐसे तत्व भी होते हैं, जो पेनकिलर का काम करते हैं। जोड़ों का दर्द हो या फिर कान का दर्द, इन सभी समस्याओं में सरसों का तेल एक औषधि की तरह काम करता है।

    आमतौर पर इसका इस्तेमाल सिर्फ सिर्फ खाना बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके 8 अन्य फायदे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।

    सरसों के तेल के 8 फायदे

    1. आंखों के लिए

    सोने से पहले अगर आप सरसों के तेल से पैर के तलवों की मालिश करते हैं, तो इससे आपकी आंखों की रोशनी तेज़ होगी और दिमाग़ को भी सुकून मिलेगा।

    2. वज़न कम करने में मददगार

    सरसों के तेल में मौजूद विटामिन्स जैसे थियामाइन, फोलेट और नियासिन शरीर के मेटाबाल्ज़िम को बढ़ावा देते हैं, जिससे वज़न कम करने में मदद मिलती है।

    3. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा

    सरसों का तेल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का भी काम करता है। शरीर की कमज़ोरी को दूर करने के लिए सरसों के तेल का नियमित रूप से सेवन करें। इससे शरीर में मालिश करना भी फायदेमंद हो सकता है।

    4. पेनकिलर

    जोड़ों का दर्द हो या फिर कान में दर्द, सरसों के तेल का इस्तेमाल आपको आराम पहुंचा सकता है। आप इस तेल से जोड़ों की मसाज कर सकते हैं। इसके अलावा कान के दर्द के लिए इसे गर्म कर कान में भी डाला जाता है। जिससे जल्द आराम मिलता है।

    खबरें और भी

    5. भूख बढ़ाने के लिए फायदेमंद

    अगर आपको भूख काफी कम या न के बराबर लगती है और इस वजह से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है, तो सरसों का तेल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इसके सेवन से भूख बढ़ती है।

    6. दांत दर्द में उपयोगी

    अगर आपके दांतों में दर्द रहता है, तो सरसों के तेल में नमक मिलाकर मसूड़ों पर हल्की मालिश करें। इससे दांतों का दर्द दूर हो जाएगा और उन्हें मज़बूती भी मिलेगी।

    7. अस्थमा में मददगार

    सरसों में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो अस्थमा से पीड़ि‍त लोगों को काफी फायदा पहुंचाता है। सर्दी हो जाने पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

    8. त्वचा के लिए अच्छा

    सरसों का तेल त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसमें विटामिन-ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से त्वचा को पोषण तो मिलता ही है, साथ ही इससे मालिश करने से ड्राइनेस नहीं आती है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।