Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    National Dengue Day 2024: गर्मियों में बढ़ जाता है डेंगू का खतरा, इन लक्षणों से समय रहते करें इसकी पहचान

    Updated: Thu, 16 May 2024 02:01 PM (IST)

    डेंगू (Dengue) मच्छरों से होने वाली एक गंभीर बीमारी है जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। गमिर्यों और मानसून के दिनों में इसका खतरा ज्यादा बढ़ जाता ...और पढ़ें

    इन सामान्य लक्षणों से करें डेंगू की पहचान (Picture Credit- Freepik)
    इन सामान्य लक्षणों से करें डेंगू की पहचान (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. डेंगू एक गंभीर बीमारी है, जो अकसर गर्मियों के दिनों तेजी से फैलती है।
    2. ऐसे में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल नेशनल डेंगू डे मनाया जाता है।
    3. यह दिन इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के मकसद से मनाया जाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां आते ही तेज धूप और गर्मी के साथ मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ जाता है। इसके साथ ही मच्छरों की वजह से होने वाली बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। डेंगू (Dengue) मच्छरों से होने वाली एक सबसे आम लेकिन बेहद गंभीर बीमारी है। ऐसे इस बीमारी और इसकी रोकथाम के तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 16 मई को नेशनल डेंगू डे (National Dengue Day 2024) मनाया जाता है। इस मौके पर आज जानते हैं डेंगू और इसके कुछ आम लक्षणों के बारे में-

    यह भी पढ़ें- कब मनाया जाता है राष्ट्रीय डेंगू दिवस? जानें इस दिन को मनाने की वजह

    क्या है डेंगू?

    डेंगू मच्छरों से होने वाला एक वायरल संक्रमण है। यह मच्छरों से मनुष्यों में फैलता है और ट्रॉपिकल और सब-ट्रॉपिकल रीजन में ज्यादा आम है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो संक्रमित मच्छरों के काटने से इंसानों में फैलता है। दुनिया की लगभग आधी आबादी अब डेंगू के खतरे में है और हर साल अनुमानित 100-400 मिलियन संक्रमण होते हैं।

    डेंगू के सामान्य लक्षण?

    गंभीर सिरदर्द

    तेज सिरदर्द डेंगू का एक प्रमुख लक्षण है। डेंगू होने पर अकसर व्यक्ति को आंखों के पीछे तेज सिरदर्द का अहसास होता है। यह दर्द लगातार बना रहता है और इसमें आंखें हिलाने पर भी दर्द हो सकता है।

    शरीर में दर्द और जोड़ों में दर्द

    डेंगू बुखार होने पर मांसपेशियों और जोड़ों में गंभीर दर्द हो सकता है, जिससे अकसर हड्डियों और जोड़ों में दर्द होता है। यही वजह है कि डेंगू को "हड्डी तोड़ बुखार" के नाम से भी जाना जाता है।

    खबरें और भी

    तेज बुखार

    अगर कोई व्यक्ति डेंगू का शिकार है, तो इसके लक्षण अकसर अचानक तेज बुखार के साथ शुरू होते हैं, जो आमतौर पर 104°F (40°C) या इससे अधिक तक पहुंच जाता है। डेंगू का यह बुखार 2 से 7 दिन तक रह सकता है।

    ब्लीडिंग

    गंभीर मामलों में, डेंगू के कारण नाक और मसूड़ों से ब्लीडिंग हो सकती है और इसकी वजह से आसानी से चोट लग सकती है। यह डेंगू हेमरेजिक फीवर जैसी ज्यादा गंभीर स्थिति का संकेत दे सकता है।

    रैश

    डेंगू बुखार शुरू होने के 2 से 5 दिनों के बीच शरीर में दाने यानी रैश विकसित हो सकते हैं। यह आम तौर पर बाहों, पैरों और अन्य हिस्सों पर दिखाई देते हैं और छोटे लाल धब्बों से लेकर बड़े धब्बों तक हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- घर में लगाएं ये पौधे और पाएं मच्छरों से छुटकारा