Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या होगा अगर नाभि में 21 दिनों तक रोजाना लगाएंगे तेल? मिलेंगे इतने फायदे कि दंग रह जाएंगे आप

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 11:05 AM (IST)

    नाभि हमारे शरीर का केंद्र है और आयुर्वेद में इसका महत्वपूर्ण स्थान है। नाभि में रोजाना तेल लगाने से आपकी सेहत को कई फायदे म‍िल सकते हैं। 21 दिनों तक न ...और पढ़ें

    नाभ‍ि में तेल लगाने के फायदे (Image Credit- Freepik)
    नाभ‍ि में तेल लगाने के फायदे (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. नाभि में रोजाना तेल लगाने के कई फायदे होते हैं।
    2. सेहतमंद रहने का ये एक नेचुरल तरीका है।
    3. नाभि में तेल लगाना बहुत ही पुरानी प्रक्रिया है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्ली। हमारे शरीर में कई ऐसे अंग हैं, जो हमारी सेहत को बनाए रखने में अहम भूम‍िका न‍िभाते हैं। इन्हीं में से एक नाभि है। आयुर्वेद में नाभि को शरीर का केंद्र माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इसमें रोजाना तेल लगाने से आपको कई हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं। आपने अपने घर में नाभ‍ि में तेल डालने के बारे में शायद सुना भी होगा। ऐसा करने से त्वचा में निखार आता है, डाइजेशन बेहतर होता है और हार्मोन बैलेंस रहता है।

    अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा क‍ि आखि‍र क‍ितने द‍िनों तक ये काम करना होगा। तो हम आपको बता दें क‍ि 21 दिनों तक रोज नाभि में तेल डाल सकते हैं। वैसे तो आप इस आदत को हमेशा के ल‍िए अपना सकते हैं, लेक‍िन आपको इसके फायदे देखने के ल‍िए 21 द‍िनों का इंतजार करना होगा। दावा किया जा रहा है कि ऐसा करने से सिरदर्द, थकान, आंखों की सूजन, बालों का झड़ना और यहां तक कि फोकस की कमी जैसी समस्याओं में भी सुधार होता है।

    आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि नाभ‍ि में 21 द‍िनों तक तेल डालने से आपको कौन-कौन से फायदे म‍िल सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    यह भी पढ़ें: Covid-19 के बाद Black Fungus ने बढ़ाई चिंता, ICMR की रिपोर्ट ने चौंकाया; आख‍िर क्‍या है ये बीमारी?

    नाभि‍ में तेल लगाने के फायदे

    • आपको बता दें क‍ि नाभि में तेल लगाने से आपका डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम मजबूत होता है। साथ ही डाइजेशन से जुड़ी द‍िक्‍कतें जैसे गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी, कब्‍ज से छुटकारा म‍िलता है।
    • नाभि में तेल डालने से आपकी स्‍क‍िन भी ग्‍लोइंग नजर आती है। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है। नाभि में नारियल या बादाम का तेल लगाना फायदेमंद रहेगा। इससे ड्राईनेस की समस्‍या भी दूर होगी।
    • ऐसा करने से आपके बालों को भी मजबूती म‍िलती है। रूसी और स्कैल्प फंक्शन की भी समस्या दूर होती है। अगर आप घने और लंबे बाल चाहती हैं तो आपको ये तरीका जरूर अपनाना चाह‍िए।
    • पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से न‍िजात द‍िलाने में ये तरीका कारगर है। इस दौरान आप नाभि में कैस्टर ऑयल लगा सकती हैं। इससे पेट के मसल्‍स को आराम म‍िलेगा।
    • नाभि में तेल लगाने से हार्मोन लेवल भी संतुलित रहते हैं। इससे PCOS और PCOD की समस्‍या भी दूर होती है।
    • अगर आपको नींद न आने की समस्‍या है तो भी आपको ये तरीका अपनाना चाह‍िए। इससे नींद की क्‍वाल‍िटी में सुधार होगा और आपकी थकान भी दूर होगी।
    • इसका एक फायदा ये भी है क‍ि अगर आप तनाव में रहते हैं तो ये तरीका स्‍ट्रेस कम करने में भी मददगार है। ऐसा करने से आपको मानस‍िक‍ शांत‍ि भी म‍िलती है।

    नाभि में तेल लगाने का तरीका

    • सोने से पहले नाभि को अच्‍छे से साफ कर लें।
    • अब नाभि‍ में दो से तीन बूंद तेल डालें।
    • नाभि के आसपास हल्के हाथों से मालिश करें।
    • ध्‍यान रहे क‍ि हमेशा प्राकृतिक तेल का ही इस्‍तेमाल करें।
    • तेल लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
    • गर्भवती महिलाएं इसे न अपनाएं।

    यह भी पढ़ें: डिजाइनर बेबी अब सपना नहीं, हकीकत है! क्या है थ्री पर्सन IVF तकनीक? यहां समझें पूरा प्रॉसेस

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी