यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Morning Walk पर जाने वालों की भी सेहत हो सकती है खराब, इन छोटी सी बात को नजरअंदाज कर देते हैं लोग
अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो आपको सुबह की सैर पर जाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। इसके अलावा सुबह की सैर पर जाने से पहले सैर की ...और पढ़ें

HighLights
- मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं
- मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल का न करें प्रयोग
- अधिक ठंड पड़ने पर मॉर्निंग वॉक पर न जाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Morning Walk Timing सुबह की सैर पर जाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं तो आपकी सेहत खराब हो सकती है।
सर्दियों में अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी सेहत की परवाह किए बगैर मॉर्निंग वॉक पर चले जाते हैं। मॉर्निंग वॉक पर जाना अच्छा है लेकिन अगर सेहत साथ नहीं दे रही है तो यह और अधिक खतरनाक हो सकता है। ऐसे में मॉर्निंग वॉक पर जाना आपकी सेहत के लिए और घातक हो सकता है।
हो सकते हैं हाइड्रेशन का शिकार
आपको सुबह की सैर पर जाने से पहले काफी मात्रा में पानी पीना चाहिए। अगर आप हाइड्रेटेड नहीं हैं तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। सर्दियों में कई लोग पानी कम पीना शुरू कर देते हैं। ऐसे में उन्हें हाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
वार्म-अप और कूल-डाउन
सुबह की सैर पर जाने से पहले वार्म-अप करना चाहिए और सैर के बाद कूल-डाउन करना चाहिए। इससे आपके मांसपेशियों को चोट लगने से बचाया जा सकता है। कोशिश करें कि आप मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले वार्म-अप और कूल-डाउन करने की आदत डाल लें। इससे आपका ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है और नसाें में खिंचाव आने का खतरा कम रहता है।
पेड़ के नीचे न हो खड़ें
सुबह की सैर पर जाने से पहले सुरक्षा उपायों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि रोड क्रॉस करने से पहले दोनों ओर देखना, पेड़ के नीचे नहीं खड़े होना प्रमुख है। क्योंकि सर्दियों में ओस का प्रभाव बहुत रहता है। अगर आप सर्दियों में ओस के नीचे रहते हैं तो ये आपको बीमार कर सकता है। ऐसे में पेड़ के नीचे खड़ें होने से बचना चाहिए। खासकर पेड़ के नीचे नंगे सिर तो बिल्कुल भी नहीं खड़े होना चाहिए। ये आपको बीमार कर सकता है।
खबरें और भी
मौसम की जानकारी जरूर लें
बड़े शहरों में अधिकांश लोग फ्लैट या अपार्टमेंट में ही रहते हैं। अब होता क्या है चूंकि कई बार ऊपर कई मंजिल से मौसम का सही अंदाजा लोग नहीं लगा पाते और सैर करने चले जाते हैं। बाहर जाकर पता चलता है कि सर्दी बहुत है या फिर धूप बहुत है। लेकिन घर से निकलते हुए इनसे बचने की तैयारी नहीं की गई होती है। सुबह की सैर पर जाने से पहले मौसम की जानकारी लेनी चाहिए। अगर मौसम खराब है तो आपको सैर पर नहीं जाना चाहिए।
