Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भूलकर भी रात को Salad में न खाएं कच्ची प्याज, नुकसान इतने हैं जान जाएंगे तो पकड़ लेंगे सिर

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 03:41 PM (IST)

    रात को डिनर करते हुए यह आम है कि लोग कच्ची प्याज खाते हैं। हालांकि यह आपके खाने का तो जायका बढ़ा देती है लेकिन आपकी सेहत पर काफी असर डाल देती है। ऐसे ...और पढ़ें

    कच्ची प्याज खाना आपके लिए रात को खतरनाक हो सकता है। ( Pic Courtesy : Freepik)
    कच्ची प्याज खाना आपके लिए रात को खतरनाक हो सकता है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. रात की बजाए दिन में खाएं कच्ची प्याज
    2. रात में कच्ची प्याज खाने से बढ़ती है एसिडिटी
    3. नींद नहीं आने की बढ़ जाती है समस्या

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कच्ची प्याज सलाद में एक आम सामग्री है, लेकिन रात को इसे खाने से कुछ नुकसान हो सकते हैं। कई लोग रात को सलाद में कच्ची प्याज बहुत शौक से खाते हैं। लेकिन अक्सर लोगों को पता नहीं होता कि कच्ची प्याज खाने से उन्हें क्या नुकसान हो सकता है। आज हम कच्ची प्याज खाकर होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं। खासकर जब आप रात को कच्ची प्याज खाते हैं तो आपको काफी नुकसान हो सकता है। 

    गैस और ब्लोटिंग की समस्या 

    कच्ची प्याज में रैफिनोज होता है, जो गैस और ब्लोटिंग का कारण बन सकता है। रात को इसे खाने से ये समस्याएं और भी बढ़ सकती हैं। वहीं कच्ची प्याज में फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो पाचन तंत्र को परेशान कर सकते हैं। रात को इसे खाने से पाचन समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में रात के खाने के दौरान सलाद में कच्ची प्याज का सेवन करने से बचना चाहिए। 

    यह भी पढ़ें : पेट भर खाते हैं खाना तो संभल जाएं, आपकी यही आदत आपको बना रही है मरीज

    हो सकती है नींद की कमी

    कच्ची प्याज में एक प्रकार का अमीनो एसिड होता है जो नींद को प्रभावित कर सकता है। रात को इसे खाने से नींद की कमी हो सकती है। जो लोग बहुत ज्यादा मात्रा में कच्ची प्याज खा लेते हैं उनको नींंद की कमी हो सकती है। ऐसे में आपकी स्लीपिंग साइकिल डिस्टर्ब हो सकती है। जो लोग बहुत ज्यादा मात्रा में कच्ची प्याज खा लेते हैं तो रात को उन्हें नींद की समस्या होना शुरू हो ही जाती है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि रात को कच्ची प्याज की जगह पकी हुई प्याज खाएं। 

    बढ़ जाता है एलर्जी का खतरा

    कुछ लोगों को कच्ची प्याज से एलर्जी या संवेदनशीलता हो सकती है। रात को इसे खाने से ये समस्याएं और भी बढ़ सकती हैं। कोशिश करें कि आप कच्ची प्याज आप दिन में खाएं। रात को कच्ची प्याज खाने से परहेज करें ताकि आपकी सेहत ठीक रहे। बता दें कि इन नुकसानों से बचने के लिए, आप रात को कच्ची प्याज के बजाय पकी हुई प्याज या अन्य सब्जियां खा सकते हैं। इसके अलावा, आप कच्ची प्याज को दिन के समय में खाने का प्रयास कर सकते हैं जब आपका पाचन तंत्र अधिक सक्रिय होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें : रोज Brush करने वालों के मुंह से भी आती है बदबू, लोग चेहरे पर रख लेते हैं हाथ? तो कर लीजिए ये उपाय