Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या कोरोना का नया वेरिएंट बनेगा अगली लहर की वजह! पढ़ें COVID-19 XEC से जुड़े 10 सवालों के जवाब

    Updated: Wed, 25 Sep 2024 06:28 PM (IST)

    कोरोना महामारी एक बार फिर दुनिया के लिए चिंता का विषय बन रही है। दरअसल यूरोप में पिछले कुछ समय से इस वायरस के एक नए वेरिएंट ने तबाही मचा रखी है। यहां ...और पढ़ें

    10 सवालों से समझें कितना खतरनाक है कोरोना का नया वेरिएंट (Picture Credit- Freepik)
    10 सवालों से समझें कितना खतरनाक है कोरोना का नया वेरिएंट (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. Coronavirus एक बार फिर लोगों के लिए चिंता की वजह बन रही है।
    2. हाल ही में यूरोप में इसका नया वेरिएंट COVID-19 XEC सामने आया है।
    3. कोरोना का नया वेरिएंट पिछले स्ट्रेन की तुलना में तेजी से फैल रहा है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। यूरोप में सामने कोरोना के नए वेरिएंट ने एक बार फिर दुनियाभर में चिंता बढ़ा दी है। कोरोना का यह नया स्ट्रेन Covid-16 xec यूरोप में लगातार कोहराम मचा रहा है। कोरोना का यह नया स्ट्रेन (COVID-19 variant XEC) पहले सामने आए वेरिएंट की तुलना में काफी ज्यादा संक्रामक है यानी कि यह तेजी से लोगों के बीच फैल रहा है। ऐसे में कोरोना के इस नए वेरिएंट के सामने आने बाद अब एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ गई है।

    वहीं, इस नए वेरिएंट से जुड़ी जानकारी के बारे में जानने के लिए लोग लगातार इंटरनेट पर कई सवालों के जवाब खोज रहे हैं। ऐसे में COVID-19 XEC के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने गुरुग्राम के मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल में क्रिटिकल केयर मेडिसिन के सीनियर रजिस्ट्रार डॉ. मुजामिल सुलतान से बातचीत की और जाने इस नए वेरिएंट से जुड़े 10 जरूरी सवालों के जवाब-

    यह भी पढ़ें-  वायरल फीवर और Covid-19 के बीच नहीं कर पा रहे अंतर, तो डॉक्टर से जानें कैसे करें इनकी पहचान

    सवाल- कोविड के हल्के लक्षण क्या हैं?

    • वाब- बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, थकावट, सिरदर्द, शरीर में दर्द, स्वाद या गंध न आना और सांस लेने में थोड़ी कठिनाई कोविड​​​​-19 के कुछ हल्के लक्षण (New COVID XEC variant symptoms) हैं। ये फ्लू या सर्दी के समान हो सकते हैं।

    सवाल- क्या कोविड अपने आप ठीक हो जाता है?

    • जवाब- इलाज के बिना, COVID-19 आमतौर पर अपने आप ठीक नहीं होता है। कुछ मामले गंभीर हो सकते हैं और इसलिए मेडिकल केयर की जरूरत होती है, हालांकि कम गंभीर मामलों में आराम और फ्लूइड्स की मदद से लक्षणों को बेहतर किया जा सकता है। लक्षणों पर नजर रखना और अगर जरूरत हो, तो मेडिकल हेल्प लेना महत्वपूर्ण है।

    सवाल- कोविड के वर्तमान या नए लक्षण क्या हैं?

    • जवाब- सीने में दर्द या बुखार, लगातार खांसी, सिरदर्द, सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलना, थकान, मांसपेशियों या शरीर में दर्द, गले में खराश, स्वाद या गंध न आना,नाक बंद होना या नाक बहना, मतली या उल्टी, दस्त

    ध्यान दें कि इन लक्षणों के सामने आने के तरीके में थोड़े भिन्न हो सकते हैं और उनकी तीव्रता भी नए वेरिएंट के साथ बदल सकती है।

    सवाल- क्या कोविड की शुरुआत छींकने या गले में खराश से होती है?

    • जवाब- हां, COVID-19 छींकने या गले में खराश से शुरू हो सकता है, खासकर नए वेरिएंट के साथ। हालांकि, ये लक्षण सर्दी या एलर्जी जैसे अन्य संक्रमणों के साथ भी आम हो सकते हैं।

    सवाल- क्या घर पर कोविड का इलाज किया जा सकता है?

    • जवाब- बिल्कुल, हल्के कोविड ​​​​-19 लक्षणों वाले ज्यादातर मरीज घर पर सोने, खूब पानी पीने और दर्द या बुखार के लिए ओवर-द-काउंटर दवाओं से ठीक हो सकते हैं। हालांकि, लक्षणों की निगरानी करना महत्वपूर्ण है और अगर वे बदतर होते हैं, तो आपको मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए।

    सवाल- कोविड का नया स्ट्रेन कितने समय तक रहता है?

    • जवाब- कोविड-19 का नया स्ट्रेन (New COVID-19 XEC Variant) आम तौर पर हल्के मामलों में लगभग 1 से 2 सप्ताह तक रहता है। हालांकि, व्यक्ति के स्वास्थ्य और जटिलताओं के आधार पर गंभीर मामलों में इसे 3 से 6 हफ्ते तक का समय लग सकता है।

    सवाल- कोविड के प्रमुख वेरिएंट क्या हैं?

    • जवाब- COVID-19 के मुख्य प्रकारों में निम्न शामिल हैं:-
    1. अल्फा(बी.1.1.7)
    2. बीटा(बी.1.351)
    3. गामा(P.1)
    4. डेल्टा(बी.1.617.2)
    5. ओमीक्रॉन(बी.1.1.529) और इसके सबवेरिएंट जैसे बीए.2, बीए.5 और XBB

    ये सभी वेरिएंट्स ट्रांसमिशन, गंभीरता और वैक्सीन के असर में भिन्न होते हैं।

    खबरें और भी

    सवाल- क्या नया वेरिएंट चिंता का कारण है?

    • जवाब- निश्चित रूप से, इसके ट्रांसमिशन, इम्यून सिस्टम से बचने की प्रवृत्ति और नए कोविड​​​​-19 म्यूटेशन की वजह से लक्षण में बदलाव चिंता का कारण हो सकती है। इन खतरों को नियंत्रित करने के लिए वैक्सीनेशन और सावधानी जरूरी है।

    सवाल- नए COVID वेरिएंट की जांच कैसे करें?

    • जवाब- किसी भी नए COVID वेरिएंट का पता लगाने के लिए अपने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग या WHO जैसे ग्लोबल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की जानकारियों की मदद से अपडेट रहें। अगर आप में लक्षण दिखें तो एक कोरोना टेस्ट ​​​​करवाएं और यह भी पता करें कि क्या कोई वेरिएंट स्पेसिफिक टेस्ट मौजूद है या नहीं। चूंकि लक्षणों में भिन्नताएं नजर आ सकती है, इसलिए लक्षणों पर नजर बनाए रखें और कुछ भी अलग या नया नजर आने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

    सवाल- कोविड से बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

    • जवाब- COVID-19 से बचने (COVID-19 XEC Variant Prevention Tips) के लिए कम से कम 60% अल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें या अपने हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक धोएं। जब पब्लिक प्लेस या भीड़-भाड़ वाले इलाकों में हों, तो मास्क पहनें और अन्य लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखें। वैक्सीनेशन जरूर करवाएं और मौजूदा बूस्टर डोज भी लें। अगर तबीयत खराब महसूस कर रहे हैं, तो घर पर ही रहें और बीमार लोगों के सीधे संपर्क से बचें। इसके अलावा, सुनिश्चित करें कि घरों में वेंटिलेशन की सही व्यवस्था हो और ज्यादा छूने वाली सतहों को अक्सर साफ करें।

    यह भी पढ़ें- तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वेरिएंट, 5 प्वाइंट्स में जानें इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब