Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year 2025 resolutions: अच्छी सेहत के लिए इस नए साल पर लें 6 हेल्थ रेजोल्यूशन

    Updated: Tue, 24 Dec 2024 01:18 PM (IST)

    साल 2024 खत्म होने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में आपने भी आने वाले साल के लिए कुछ न कुछ रेजोल्यूशन्स सोचने शुरू कर दिए होंगे। इनमें आपको हेल्थ ...और पढ़ें

    साल 2025 में हेल्दी रहने के लिए रेजोल्यूशन (Picture Courtesy: Freepik)
    साल 2025 में हेल्दी रहने के लिए रेजोल्यूशन (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. नए साल पर हेल्थ को लेकर कुछ प्रैक्टिकल रेजोल्यूशन लेने चाहिए।
    2. ज्यादा मुश्किल रेजोल्यूशन्स को पूरा करने में मुसीबत हो सकती है।
    3. हेल्थ रेजोल्यूशन हमें हेल्दी रहने में मदद करते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। New Year 2025 Resolutions: नया साल, नई शुरुआत! हर साल हम नए रेजोल्यूशन लेते हैं, जिनमें हेल्थ से जुड़े भी कई फैसले होते हैं। हालांकि, अक्सर हम कुछ ही हफ्तों में इन रेजोल्यूशन को भूल जाते हैं। ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है, क्योंकि हम एक्सपेक्टेशन से बढ़कर रेजोल्यूशन (New Year Health Goals) ले सकते हैं। इसलिए इस बार हम कुछ ऐसे प्रैक्टिकल हेल्थ रेजोल्यूशन (New Year Health Resolutions) बताने वाले हैं, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर सकते हैं। 

    बैलेंस्ड डाइट

    • रंगीन प्लेट- अपनी थाली को रंगीन बनाएं। अलग-अलग तरह के फल, सब्जियां, दालें और अनाज अपनी डाइट में शामिल करें।
    • जंक फूड से दूरी- प्रोसेस्ड फूड, चीनी और अनहेल्दी फैट्स से परहेज करें।
    • खूब पानी पिएं- दिन भर कम से कम 7-8 गिलास पानी पीएं।
    • छोटे-छोटे पोर्शन खाएं- दिन में 5-6 बार छोटे-छोटे भोजन करें।

    यह भी पढ़ें: क्यों हर साल टूट जाते हैं New Year's Resolutions? इन्हें हकीकत में बदलने के लिए काम आएंगे 5 टिप्स

    नियमित एक्सरसाइज

    • अपनी पसंद की एक्सरसाइज- कोई भी फिजिकल एक्टिविटी, जो आपको पसंद हो, उसे अपने रूटीन में शामिल करें।
    • हर दिन 30 मिनट- रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करने का गोल रखें।
    • योग या मेडिटेशन- दिमाग के स्वास्थ्य के लिए योग या मेडिटेशन की प्रैक्टिस करें।

    पूरी नींद लें

    • 7-8 घंटे की नींद- रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें
    • नियमित सोने का समय- एक फिक्स समय पर सोने और उठने की आदत डालें।
    • शांत वातावरण- सोने से पहले शांत वातावरण बनाएं।

    स्ट्रेस मैनेजमेंट

    • मेडिटेशन और योग- तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन और योग कृी प्रैक्टिस करें।
    • हॉबी- अपनी हॉबी के लिए समय निकालें।
    • दोस्तों और परिवार के साथ समय- अपने पसंदीदा लोगों के साथ वक्त बिताएं।

    रेगुलर हेल्थ चेकअप

    • एनुअल हेल्थ चेकअप- साल में एक बार पूरे स्वास्थ्य की जांच करवाएं।
    • डेंटल हेल्थ चेकअप- हर 6 महीने पर डेंटल चेकअप करवाएं।

    रूटीन में सुधार

    • डिजिटल डिटॉक्स- सोने से पहले मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम करें।
    • हेल्दी नाश्ता- सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ें
    • रोज वॉक करें- रोजाना कुछ देर चलने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
    • हेल्दी डिशेज बनाएं- घर पर हेल्दी डिशेज बनाएं।
    • पूरी धूप लें- रोजाना कुछ देर धूप में बैठें।

    इन रेजोल्यूशन्स को पूरा करने के लिए कुछ टिप्स

    • छोटे गोल्स- बड़े लक्ष्य को छोटे-छोटे गोल्स में बांटें और फिर उन्हें हासिल करने की कोशिश करें।
    • पॉजीटिव सोच- पॉजीटिव रहें और खुद पर विश्वास रखें।
    • दोस्तों और परिवार का सपोर्ट- दोस्तों और परिवार का सपोर्ट लें।
    • इनाम- छोटी-छोटी जीत के लिए खुद को इनाम दें।

    यह भी पढ़ें: नए साल में फिट रहने के सपने को पूरा करने में मदद करेंगे ये आसान से टिप्स एंड ट्रिक्स