Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्टडी में पाया गया Night Shift बना सकती है इन समस्याओं का शिकार, जानें इससे बचने का तरीका

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 04:23 PM (GMT+05:30)

    इन दिनों काम करने का तरीका पूरी तरह से बदल चुका है। बदलते वर्किंग कल्चर की वजह से अब नाइट शिफ्ट लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है। हालांकि लगात ...और पढ़ें

    इन समस्याओं का शिकार बनाती हैं नाइट शिफ्ट
    इन समस्याओं का शिकार बनाती हैं नाइट शिफ्ट

    HighLights

    1. इन दिनों नाइट शिफ्ट का चलन तेजी से बढ़ रहा है।
    2. हालांकि, इसकी वजह से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
    3. इसी बीच अब एक नई स्टडी में इसे लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वर्तमान में हमारी जीवनशैली तेजी से बदलने लगी है। हमारे रहन-सहन से लेकर खानपान और यहां तक की काम करने के तरीकों में भी तेजी से बदलाव होने लगा है। इन दिनों ऑफिस में वर्किंग कल्चर पहले की तुलना में काफी ज्यादा बदल चुका है। दिन में काम करने के साथ ही अब लोग रात में भी काम करने लगे हैं, जिसकी वजह से नाइट शिफ्ट कई लोगों की लाइफ का हिस्सा बन चुकी है। हालांकि, नाइट शिफ्ट में काम करना आपकी सेहत के लिए कई मायनों में हानिकारक हो सकता है।

    हाल ही में इसे लेकर एक स्टडी सामने आई है, जिसमें यह पता चला है कि नाइट शिफ्ट में काम करने वाले ज्यादातर लोग किसी न किसी तरह के नींद के विकार से पीड़ित हैं। आइए जानते हैं इस जानते हैं स्टडी के बारे में विस्तार से-

    यह भी पढ़ें- फिट और हेल्दी रहने के बाद भी क्यों हार्ट अटैक का शिकार हो रहे युवा, यहां समझें इसका कारण

    क्या कहती है स्टडी

    हाल ही में सामने आई इस स्टडी में 36,000 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया और नीदरलैंड और बेल्जियम के शोधकर्ताओं द्वारा पाया गया कि रात की शिफ्ट में काम करने वाले ज्यादातर लोग अनिद्रा और हाइपरसोमनिया जैसी किसी न किसी प्रकार के नींद विकार से पीड़ित हैं। अध्ययन में यह पता चला कि डे शिफ्ट में काम करने वालों की तुलना में नाइट शिफ्ट में काम करने वालों को अक्सर कम नींद आती है।

    इस अध्ययन में शामिल एक चौथाई से ज्यादा नियमित नाइट शिफ्ट वाले लोगों (26 प्रतिशत) ने दो या तीन से अधिक नींद संबंधी विकारों की जानकारी दी। वहीं, नाइट शिफ्ट में काम करने वाले 51 प्रतिशत लोगों में कम से कम एक नींद संबंधी विकार पाया गया।

    खबरें और भी

    शोधकर्ताओं का सुझाव

    ऐसे में नाइट शिफ्ट करने वालों के लिए शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया कि नियमित रूप से नाइट शिफ्ट करने की बजाय रोटेशन में इस शिफ्ट में काम करें और जितना कम हो रात का काम उतना कम करें। अगर आप भी नाइट शिफ्ट करते हैं, तो नीचे दी गई कुछ टिप्स की मदद से खुद को हेल्दी रख सकते हैं-

    • अक्सर नाइट शिफ्ट करते हुए काम के बीच भूख लग जाती है,जिसे शांत करने के लिए लोग अक्सर अनहेल्दी स्नैक्स खा लेते हैं। हालांकि, हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि रात में भूख लगने पर आप नट्स और फलों जैसे पौष्टिक विकल्पों को चुन सकते हैं।
    • रात में काम करते समय अक्सर नींद आने लगती है, जिसकी वजह से काम से मन भी नहीं लगता और आलस आता रहता है। ऐसे में थकान और नींद से बचने के लिए जरूरी है कि आप दिन में पर्याप्त नींद और आराम जरूर करें।
    • नाइट शिफ्ट में काम करते हुए सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो अच्छी तरह हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। इससे न सिर्फ शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, बल्कि आपकी एकाग्रता और सतर्कता भी बढ़ेगी।
    • अगर आप नाइट शिफ्ट करते हैं, तो अपने दिन की रूटीन को अच्छे से फॉलो करें। हेल्दी रहने के लिए कभी भी अपना नाश्ता स्किप न करें। साथ ही नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
    • आप चाहें किसी भी समय काम कर रहे हैं, हेल्दी रहने के लिए अच्छी डाइट बेहद जरूरी है। ऐसे में कोशिश करें कि अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर नट्स, फल और सब्जियां शामिल करें। रात में भारी खाना खाने से बचें, जिससे नींद और पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें-  सर्दियों का मौसम हो सकता है, आपके दिल के लिए घातक, जानें किन तरीकों से कर सकते हैं बचाव

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik