Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Foods for Bones: हड्डियों को बनाना चाहते हैं फौलाद जैसा मजबूत, तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 01:41 PM (IST)

    कमजोर हड्डियों की वजह से रोजमर्रा के काम करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हड्डियों में दर्द आसानी से हड्डी टूटना इसके कुछ लक्षण है ...और पढ़ें

    हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं ये फूड्स
    हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं ये फूड्स

    HighLights

    1. कैल्शियम, विटामिन-डी और पोटेशियम की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
    2. कमजोर हड्डियों की वजह से कमर व हाथ-पैरों में दर्द हो सकता है।
    3. बादाम, पालक, ब्रोकली, साल्मन जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करना बोन हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Foods for Bones: शरीर के ढांचे को मजबूत और सही शेप में बनाए रखने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। कमजोर हड्डियों की वजह से कम उम्र में ही आर्थराइटिस और ओस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कैल्शियम हड्डियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण मिनरल है। साथ ही, मैग्नीशियम, विटामिन-डी और पोटेशियम भी हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये पोषक तत्व हमारा शरीर खुद नहीं बना सकता, इसलिए इन्हें डाइट के जरिए पूरा किया जाता है, लेकिन डाइट में इनसे भरपूर फूड्स शामिल न करने की वजह से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसलिए हम कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो हड्डियों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करेंगे।

    पालक

    पालक में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम भी मौजूद होता है। कैल्शियम हेल्दी हड्डियों के लिए सबसे जरूरी होता है। इनमें विटामिन-के भी मौजूद होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए पालक को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से कमजोर हड्डियों की समस्या दूर हो सकती है।

    foods for bones

    एडामामे

    एडामामे कच्चे सोया बीन्स होते हैं। इनमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, प्रोटीन मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होता है।

    यह भी पढ़ें: नारियल पानी के हैरान करने वाले फायदे

    साल्मन

    साल्मन एक फैटी फिश है, जिसमें विटामिन-डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। विटामिन-डी की कमी होने पर बॉडी कैल्शियम का इस्तेमाल नहीं कर पाती है, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए साल्मन, टूना जैसे फिश खाना फायदेमंद हो सकता है।

    foods for bones

    ब्रोकली

    ब्रोकली में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-के होता है, जो बोन हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है। इसलिए ब्रोकली को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

    खबरें और भी

    foods for bones

    बादाम

    बादाम खाने से कई फायदे मिलते हैं, जिसमें हड्डियों को मजबूती देना भी शामिल है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है। ये तीनों हड्डियों की मजबूती के लिए काफी जरूरी होते हैं। इसलिए अपनी डाइट में बादाम को शामिल करें। इसका बटर खाना भी हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है।

    foods for bones

    यह भी पढ़ें: आर्टरीज में जमा प्लेग को साफ करने के लिए फूड्स

    Picture Courtesy: Freepik