Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जीरो फिगर की दौड़ आपको बीमार बना रही है? ईटिंग डिसऑर्डर और बॉडी डिस्मॉर्फिया के खतरे से रहें सावधान

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 03:42 PM (IST)

    आज के सोशल मीडिया युग में 'परफेक्ट बॉडी' की चाहत युवाओं को ईटिंग डिसऑर्डर और बॉडी डिस्मॉर्फिया जैसी खतरनाक स्थितियों की ओर धकेल रही है। जब वजन घटाना ए ...और पढ़ें

    कहीं आप भी तो नहीं कर रहे अपने शरीर से दुश्मनी? (Picture Courtesy: Freepik)

    कहीं आप भी तो नहीं कर रहे अपने शरीर से दुश्मनी? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के सोशल मीडिया युग में 'परफेक्ट बॉडी' की चाहत एक खतरनाक सनक बनती जा रही है। विज्ञापनों और फिल्टर की दुनिया ने युवाओं के मन में यह बात बैठा दी है कि सुंदर दिखने का मतलब सिर्फ दुबला होना है।

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि पतले होने की यह अंधी दौड़ आपको ईटिंग डिसऑर्डर या बॉडी डिस्मॉर्फिया जैसी जानलेवा मानसिक और शारीरिक स्थितियों की ओर धकेल सकती है? दरअसल, जब वजन घटाना एक हेल्थ गोल के बजाय एक सनक बन जाता है, तो इंसान अपने शरीर को एक दुश्मन की तरह देखने लगता है। आइए समझते हैं कि हम इस मानसिक दबाव से कैसे बाहर निकलें और एक स्वस्थ जीवनशैली कैसे अपनाएं।

    बॉडी शेमिंग और मानसिक दबाव से कैसे बचें?

    शरीर की बनावट को लेकर शर्मिंदा महसूस करना आपकी मानसिक शांति छीन सकता है। इससे बचने के लिए सबसे पहले अपनी डिजिटल आदतों को सुधारें। सोशल मीडिया पर उन अकाउंट्स को तुरंत अनफॉलो करें, जो आपमें हीन भावना पैदा करते हैं या आपको यह महसूस कराते हैं कि आप सुंदर नहीं हैं।

    याद रखें, समस्या आपके शरीर में नहीं, बल्कि समाज की उस सीमित सोच में है जो सुंदरता को इंच टेप से मापती है। जब आप दूसरों की नजरों से खुद को देखना बंद कर देंगे, तभी आप अपनी असल खूबसूरती को पहचान पाएंगे।

    खबरें और भी

    Weight Loss (1)

    (Picture Courtesy: Freepik)

    हेल्दी वेट के लिए हेल्दी माइंडसेट जरूरी

    अक्सर लोग वजन कम करने के लिए खुद को भूखा रखना शुरू कर देते हैं, जो शरीर के लिए बेहद खतरनाक है। एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए इन बातों पर ध्यान दें-

    • भूख लगने पर खाना खाएं- सख्त डाइट चार्ट का पालन करने के बजाय अपने शरीर की भूख को समझें। शरीर की  पोषण की जरूरत समझें और सही समय पर खाना खाएं
    • एक्सरसाइज को सजा न समझें- कसरत को वजन घटाने का एक दबाव वाला साधन न मानें। इसे शरीर को मजबूत बनाने, एनर्जेटिक रखने और मानसिक रूप से खुश रहने का एक जरिया बनाएं।
    • वजन से खुद को न जोड़ें- स्वस्थ रहने के लिए वजन पर ध्यान देना अच्छी बात है, लेकिन इसे अपनी पहचान न बनने दें। किसी खास नंबर तक वजन कम करने के बाद भी खुशी तभी मिलेगी जब आप अंदर से स्वस्थ महसूस करेंगे। हमें एक ऐसी मानसिकता विकसित करनी चाहिए जहां हम अपने शरीर की बनावट को स्वीकार करें। स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ जीरो फिगर नहीं, बल्कि शरीर और मन का तालमेल है।


    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।