Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वेजिटेरियन्स के लिए Omega Fatty 3 Acid का बढ़िया विकल्प हैं ये 5 फूड आइटम्स

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 08:20 AM (GMT+05:30)

    हमारे शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना जरूरी होता है। Omega Fatty 3 Acid इन्हीं जरूरी तत्वों में से एक है जो शरीर में कई जरूरी कार्यों में मदद करता है ...और पढ़ें

    ओमेगा 3 फैटी एसिड के वेज ऑप्शन (Picture Credit- Freepik)
    ओमेगा 3 फैटी एसिड के वेज ऑप्शन (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ओमेगा थ्री फैटी एसिड को पॉली अनसैचुरेटेड हेल्दी फैट भी कहते हैं, जो हमारी डाइट का एक अहम हिस्सा है। हमारा शरीर उतना ओमेगा थ्री फैटी एसिड नहीं बना पाता है, जितने की इसे जरूरत होती है। इसलिए अपनी डाइट में ओमेगा थ्री फैट को शामिल करना बहुत जरूरी हो जाता है। ब्रेन, हार्ट और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए ओमेगा थ्री बहुत ही महत्वपूर्ण आहार है।

    ऐसे तो ओमेगा थ्री फैटी एसिड फैटी फिश, साल्मन, मैकरेल, ओयस्टर, शृम्प जैसे नॉन वेज डाइट में ज्यादा पाया जाता है। लेकिन इसके वेजिटेरियन विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिसे वेजिटेरियन लोग आराम से खा सकते हैं और अपनी डाइट में ओमेगा थ्री शामिल कर सकते हैं। आइए जानें वेजिटेरियन लोगों के लिए ओमेगा थ्री युक्त फूड्स के विकल्प-

    यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो बेवजह नहीं ले रहे विटामिन की गोलियां, जान लें Vitamin Overdose के साइड इफेक्ट्स

    चिया सीड्स

    चिया सीड्स प्लांट बेस्ड ओमेगा थ्री फैटी एसिड का बहुत ही बेहतरीन विकल्प है। लोगों में बीच इन दिनों इसका चलन काफी ज्यादा बढ़ चुका है। सलाद या स्मूदी में चिया सीड्स मिला कर इनका सेवन किया जा सकता है।

    हेंप सीड्स

    प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक से भरपूर हेंप सीड्स में भी ओमेगा थ्री फैटी एसिड भी पाया जाता है। ऐसे में वेजिटेरियन्स इन्हें डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    फ्लैक्स सीड्स

    फाइबर और प्रोटीन युक्त फ्लैक्स सीड्स के एक टेबलस्पून में लगभग 6 ग्राम ओमेगा थ्री फैटी एसिड पाया जाता है। फ्लैक्स सीड्स को सलाद या ओट्स में मिला कर खाया जा सकता है। यह भी वेजिटेरियन्स के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगा।

    खबरें और भी

    राजमा

    प्रोटीन युक्त राजमा में भी भरपूर मात्रा में ओमेगा थ्री फैटी एसिड पाया जाता है। इसे सब्जी जैसा बना कर चावल के साथ खाने से ये बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और पौष्टिक भी होता है।

    अखरोट

    ये हेल्दी फैट का एक बेहतरीन विकल्प है, जिसमें ओमेगा थ्री फैटी एसिड पाया जाता है। ये ब्रेन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे स्नैक, सलाद, स्मूदी, एनर्जी बार के रूप में खाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- High Uric Acid को कंट्रोल करने में बेहद कारगर हैं ये 5 पत्तियां, बस ऐसे करना होगा इस्तेमाल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।