Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mother's Day 2025 पर मां को दें सेहत का तोहफा, डॉक्‍टर से जानें क्‍यों जरूरी है सालाना हेल्थ चेकअप

    Updated: Sun, 11 May 2025 12:42 PM (IST)

    मां सिर्फ एक रिश्ता नहीं पूरे परिवार की रीढ़ होती हैं। वो हर किसी की जरूरत का ख्याल रखती हैं। बच्चों की सेहत परिवार का खानपान घर का माहौल सबकुछ मां की ...और पढ़ें

    साल में एक बार मां का हेल्‍थ चेकअप जरूर कराएं। (Image Credit- Freepik)
    साल में एक बार मां का हेल्‍थ चेकअप जरूर कराएं। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. मां का स्‍वस्‍थ रहना सबसे जरूरी है।
    2. साल में एक बार हेल्‍थ चेकअप जरूर करवाना चाह‍िए।
    3. जब मां स्‍वस्‍थ रहती हैं तो पूरा घर मुस्‍कुराता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। मां का रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता होता है। वह सिर्फ एक इंसान नहीं, बल्कि पूरे घर की ताकत होती हैं। मां जैसे अपने बच्‍चों का ख्याल रखती है, वैसा कोई नहीं रख पाता है। वह पूरे घर को संभालती हैं और साथ ही सबकी सेहत पर ध्यान देती हैं।

    इन सबके बीच वह अपनी सेहत को पीछे छोड़ देती हैं। डॉ. अनुराधा कपूर (प्र‍िंस‍िपल डायरेक्‍टर, ऑब्‍सटेट्र‍िक्‍स एंड गायनाकोलॉजी एंड हेड ऑफ यूनि‍ट, मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, साकेत) कहती हैं कि मां अपने परिवार की भावनात्मक, पोषण और शारीरिक जरूरतों का ख्याल रखते हुए अपनी सेहत पर ध्‍यान नहीं दे पाती हैं। थकान, हार्मोनल गड़बड़ी या अनियमित पीरियड्स को वह ‘सामान्य’ समझकर नजरअंदाज कर देती हैं, जो कि सही नहीं है।

    मां पर होती है घर की पूरी ज‍िम्‍मेदारी

    डॉक्‍टर कहती हैं क‍ि मां होने का मतलब ये नहीं कि महिलाएं इंसान नहीं रहीं। उल्टा, अब उनकी सेहत और ज्‍यादा अहम हो जाती है। क्‍योंक‍ि उन पर पूरे घर की ज‍िम्‍मेदारी होती है। ऐसे में उनका स्‍वस्‍थ रहना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में साल में एक बार उन्‍हें हेल्थ चेकअप करवाना बहुत जरूरी हो जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं-

    • हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, थायरॉइड, सर्वाइकल या ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियां शुरुआत में कोई खास लक्षण नहीं देतीं, लेकिन समय रहते जांच करवाने पर बीमारी पकड़ में आ जाती है। ऐसे में उनका इलाज आसान हो जाता है।
    • 30 की उम्र के बाद या बच्चा होने के बाद महिलाओं को नियमित तौर पर पेल्विक एग्जाम, पैप स्मीयर, ब्रेस्ट एग्जाम और हार्मोनल टेस्ट करवाने चाहिए।

    उन्‍होंने बताया क‍ि जब मां स्वस्थ रहती हैं, तो उनका सकारात्मक असर पूरे परिवार पर पड़ता है। वह ज्यादा खुश, ऊर्जावान और एक्‍ट‍िव रहती हैं। जब बच्चे अपनी मां को खुद की सेहत का ख्याल रखते हुए देखते हैं, तो वो भी हेल्थ के प्रति जागरुक होते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Mother's Day 2025 पर मां के ल‍िए बनाएं 5 तरह के Cake, खुश हो जाएंगी आपकी मम्मी

    मदर्स डे पर लें ये संकल्‍प

    ये सोचना कि डॉक्टर के पास जाना 'स्वार्थ' है, बिल्कुल गलत है। असल में, ये समझदारी और ज‍िम्मेदारी का काम है। अगर आप मदर्स डे पर कुछ खास करना चाहते हैं तो फूल या गिफ्ट देने के बजाय मां के लिए एक हेल्थ चेकअप का अपॉइंटमेंट बुक करें। ये एक छोटा-सा कदम मां की लंबी और सेहतमंद ज‍िंदगी की ओर बड़ा निवेश साबित हो सकता है।

    इस मदर्स डे से करें नई शुरुआत

    फूल, तोहफे या मिठाई के साथ इस बार एक हेल्थ चेकअप का तोहफा भी मां को दें। यह तोहफा न सिर्फ उनकी सेहत बल्कि आपकी भावनाओं को भी दर्शाएगा। यह छोटा-सा कदम एक बड़ा बदलाव ला सकता है। जब मां स्वस्थ होती हैं, तो पूरा परिवार मुस्कुराता है।

    यह भी पढ़ें: 'मां तू है तो सब कुछ है…' Mother's Day 2025 पर अपनी Mom को भेजें ये प्‍यार भरा संदेश