Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Onion Hair Masks: हेयर फॉल से हैं परेशान, तो लगाएं प्याज के ये हेयर मास्क

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 12:00 PM (IST)

    Onion Hair Masks प्याज के रस में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है। जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं ...और पढ़ें

    Onion Hair Masks: बालों को झड़ने से बचाएंगे प्याज का रस
    Onion Hair Masks: बालों को झड़ने से बचाएंगे प्याज का रस

    HighLights

    1. बालों के लिए प्याज का रस बहुत कारगर माना जाता है।
    2. प्याज का रस लगाने से बालों का झड़ना, डैंड्रफ आदि जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
    3. प्याज का रस और ऑलिव ऑयल की मसाज से बालों को टूटने से बचाया जा सकता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Onion Hair Masks: मानसून में बालों का झड़ना आम बात है, लेकिन बहुत अधिक बालों का झड़ना परेशानी का सबब बन जाता है। बाल झड़ने की समस्या हम में ज्यादातर लोगों को होती है, जिसे रोकने के लिए हम कई तरह के उपाय करते हैं। बालों के लिए प्याज का रस बहुत कारगर माना जाता है। प्याज का रस लगाने से बालों का झड़ना, डैंड्रफ आदि जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही प्याज का रस लगाने से नए बाल भी उगते है। तो आइए जानते हैं प्याज के रस को किस तरह से बालों में लगाना फायदेमंद होता है।

    डैमेज स्कैल्प के ट्रीटमेंट के लिए

    • अगर आपकी स्कैल्प डैमेज हो गई है तो एक मीडियम साइज के प्याज को पीसकर इसका रस निकाल लें, अब इसे हल्के हाथों से अपने स्कैल्प पर लगाएं और कम से कम 30 मिनट बाद धो लें। ऐसा 2-3 हफ्ते तक करने से स्कैल्प हेल्दी हो जाती है।
    • स्कैल्प को स्वस्थ रखने के लिए एक मीडियम साइज के प्याज को पीसकर इसका रस निकाल लें, अब इसमें 3-4 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर हल्के हाथों से अपने स्कैल्प पर लगाएं और कम से कम 45 मिनट बाद धो लें।
    • प्याज का रस और ऑलिव ऑयल की मसाज से बालों को टूटने से बचाया जा सकता है। इसके लिए प्याज के रस और ऑलिव ऑयल को मिला कर हल्के हाथों से मसाज करें और 1 घंटे बाद धो लें।

    बालों के लिए  इस तरह बनाएं हेयर मास्क

    अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल तेजी से बढ़े तो 2-3 बड़े चम्मच प्याज का रस और 2 चम्मच नारियल का तेल लेकर स्कैल्प की मालिश करें और 1-2 घंटे के बाद धो लें।

    हेल्दी और शाइनी बालों की चाहत रखते हैं तो 2-3 चम्मच प्याज का रस और 2-3 चम्मच शहद मिला कर इसका पेस्ट बना कर स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik