Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोते समय रोजाना कर लीजिए यह उपाय, कभी नहीं लगेगा दांतों में कीड़ा- मुंह से भी नहीं आएगी बदबू

    Updated: Mon, 24 Mar 2025 01:36 PM (IST)

    Oral Hygiene Tips आप एक लौंग चबा लें तो दांत मजबूत होते हैं और दांतों में कीड़ा भी नहीं लगता है। बता दें कि नियमित दंत चिकित्सक की जांच करना महत्वपूर ...और पढ़ें

    सोने से पहले ब्रश करने की आदत जरूर डालनी चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)
    सोने से पहले ब्रश करने की आदत जरूर डालनी चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Oral Hygiene Tips दांतों में अगर एक बार कीड़ा लग जाए तो दर्द से हालत खराब हो जाती है। दांतों का दर्द बहुत ज्यादा तकलीफ देता है। दांतों में कीड़ा लगने के कई कारण होते हैं। इनमें एक कारण यह भी है कि अगर रात को आप मीठा बहुत ज्यादा खाते हैं और Tooth Decay Prevention Tips ब्रश करके नहीं सोते हैं तो दांतों में कीड़ा लग जाता है। अगर आपके भी दांतों में कीड़ा लग जाता है तो हम आपको यहां कुछ उपाय बता रहे हैं, जिन्हें करके आप अपने दातों को कीड़ा लगने से बचा सकते हैं। 

    1. सोने से पहले हर हाल में करें ब्रश

    अगर दांतों को कीड़ा लगाने से बचाना है तो सोते Bedtime Oral Care समय आप ब्रश जरूर करें। रोजाना ब्रशिंग और फ्लॉसिंग करना महत्वपूर्ण है। इससे दांतों में जमा होने वाले बैक्टीरिया और प्लाक को हटाया जा सकता है। सोने से पहले आप अपने दांतों को साफ करते रहें तो इस समस्या से दांतों को बचा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें : बिना Exercise किए कर सकते हैं कई किलो Weight Loss, बस इन 3 चीजों पर हमेशा के लिए लगानी होगी लगाम

    2. माउथवॉश का उपयोग

    माउथवॉश का उपयोग करने से मुंह में जमा होने वाले बैक्टीरिया को हटाया जा सकता है। इससे मुंह से बदबू की समस्या भी कम हो सकती है। हमेशा माउथवॉश जरूर रखें और जब कभी मीठा खाएं तो माउथवॉश का प्रयोग जरूर करें। 

    3. दांतों की जांच

    दांतों की जांच करवाना बहुत अहम है। दांतों की जांच इसलिए भी जरूरी है कि जब आपके दांत में कोई परेशानी शुरू होती है तो आपको इसके बारे में पता चल जाता है। इस वजह से आप अपने दांतों के लिए बेहतर उपचार ले सकते हैं। 

    खबरें और भी

    4. तुलसी का उपयोग जरूरी 

    तुलसी का उपयोग करने से मुंह में जमा होने वाले बैक्टीरिया को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। तुलसी की पत्तियों को चबाने से मुंह से बदबू की समस्या भी कम हो सकती है। अगर रोजाना आप तुलसी की पत्तियां चबा लें तो आपके दांत स्वस्थ रहते हैं। 

    5. लौंग से भी मिलता है फायदा

    अगर हर रोज आप एक लौंग चबा लें तो आपके दांत मजबूत होते हैं और दांतों में कीड़ा भी नहीं लगता है। बता दें कि नियमित दंत चिकित्सक की जांच करना महत्वपूर्ण है। इससे दांतों में कीड़ा या अन्य समस्याओं का पता लगाया जा सकता है और उनका इलाज किया जा सकता है। इन उपायों को अपनाकर आप दांतों में कीड़ा और मुंह से बदबू की समस्या से बच सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : अगर आपको भी है बहुत तेज चाय पत्ती पीने की आदत तो हो जाएं सावधान, खुद के लिए खड़ी कर रहे हैं मुश्किलें