यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ovarian Cyst: वजाइनल ब्लीडिंग हो सकती है ओवेरियन सिस्ट का संकेत, इन लक्षणों से करें इसकी पहचान
महिलाओं के रिप्रोडक्टिव ऑर्गन में ओवरीज काफी अहम भूमिका निभाते हैं। हर महिला में दो ओवरीज पाई जाती हैं जो एग रिलीज करती हैं। इनमें कोई भी समस्या होने ...और पढ़ें

HighLights
- ओवरी महिलाओं के रिप्रोडक्टिव पार्ट का हिस्सा है।
- ओवेरियन सिस्ट का वजह से पीरियड्स और प्रेग्नेंसी के दौरान तकलीफ हो सकती है।
- पेल्विक पेन, पेल्विक में प्रेशर और अबनॉर्मल बलीडिंग इसके कुछ शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ovarian Cyst: ओवरीज फीमेल रिप्रोडक्टिव पार्ट का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग हैं। यह पीरियड्स से लेकर प्रेग्नेंसी तक, सभी में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए इनका हेल्दी रहना काफी आवश्यक है। हालांकि, कई बार किन्हीं कारणों से इनमें कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जिनमें सबसे आम है ओवेरियन सिस्ट। हालांकि, हर सिस्ट परेशानी की वजह बने, ऐसा जरूरी नहीं, लेकिन कुछ प्रकार के सिस्ट काफी समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए उनका इलाज कराना जरूरी होता है। किसी भी बीमारी का अगर शुरुआती स्टेज में पता लगा लिया जाए, तो उसका इलाज करना ज्यादा आसान हो जाता है और उसे बढ़ने से रोकने की भी संभावना अधिक होती है। इसलिए शुरुआती लक्षणों की पहचान करना बेहद जरूरी है। इसलिए हम आपको बताने वाले हैं, ओवेरियन सिस्ट के कुछ शुरुआती लक्षण, जिनकी मदद से आप उनका पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं, ओवेरियन सिस्ट के कुछ लक्षण।
क्या है ओवेरियन सिस्ट?
क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, ओवेरियन सिस्ट फ्लूड या सेमिसॉलिड पदार्थ से भरी होती हैं, जो ओवेरी के भीतर या उसकी सतह के ऊपर होता है। सिस्ट के कई प्रकार हो सकते हैं, जिनमें से ज्यादातर का बिना डॉक्टर की मदद से पता लगाना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन कुछ सिस्ट ऐसे होते हैं, जो आगे चलकर परेशानी की वजह बन सकते हैं। इसलिए उनका पता लगाकर इलाज कराना बेहद जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें: ब्लड शुगर कम करने में मददगार है एलोवेरा जूस, जानें इसे पीने के अन्य फायदे
क्या हैं ओवेरियन सिस्ट के लक्षण?
वजाइना से ब्लीडिंग होना
पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लीडिंग होना या पीरियड्स के बाद ब्लीडिंग कम होना, अबनॉर्मल ब्लीडिंग का संकेत होता है। इसके अलावा, पीरियड्स के बीच में स्पॉटिंग होने भी ओवेरियन सिस्ट का एक संकेत हो सकता है। शारीरिक संबंध बनाते समय ब्लीडिंग होना असमान्य, जो ओवेरियन सिस्ट का एक संकेत है।
पेल्विक पेन
अगर आपके पेल्विक रीजन में लगातार कुछ दिनों तक दर्द महसूस हो, या भारीपन जैसा एहसास होना, ओवेरियन सिस्ट का संकेत होता है। ऐसा भी हो सकता है कि पेल्विक में दर्द ज्यादा तेज हो या हल्का हो। कई बार यह पेन लगातार न होकर, थोड़ी-थोड़ी देर पर हो, ऐसा भी हो सकता है।
खबरें और भी
शारीरिक संबंध बनाते समय तकलीफ
शारीरिक संबंध बनाते समय अगर आपको दर्द महससू हो, तो यह भी ओवेरियन सिस्ट का संकेत हो सकता है। हालांकि, इसके कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं, लेकिन सिस्ट भी इसका एक कारण हो सकता है।
ब्लोटिंग महससू होना
कई बार सिस्ट के प्रेशर की वजह से ब्लोटिंग जैसा महससू होने लगता है। इसलिए अगर आपके साथ यह समस्या लगातार कई दिनों तक होती रहे, तो ओवेरियन सिस्ट की जांच करवा लें।
प्रेग्नेंसी में तकलीफ
ओवेरियन सिस्ट रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स के काम में बाधा डाल सकते हैं, जिस कारण से कई बार कंसीव करने में समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आपके साथ ऐसी कोई परेशानी हो रही है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें: कम उम्र में आर्थराइटिस से बचाव करने के लिए करें लाइफस्टाइल में ये जरूरी बदलाव
Picture Courtesy: Freepik