यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सेहत बनाने के लिए भर-भरकर खा रहे हैं मखाना, तो इन समस्याओं को बैठे-बिठाए दे रहे हैं बुलावा
मखाना एक सुपरफूड होने की वजह से कई लोगों की डाइट का हिस्सा होता है। इससे सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं। यह वेट लॉस करने के साथ-साथ दिल की सेहत भी दुर ...और पढ़ें

HighLights
- मखाना एक सुपरफूड है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
- इसे खाने से वेट लॉस तो होता ही है, साथ ही अन्य कई फायदे भी मिलते हैं।
- हालांकि, इसकी ज्यादा मात्रा सेहत के लिए हानिकारक भी होती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ड्राई फ्रूट्स से होने वाले फायदे तो हर कोई जानता है। यही वजह है कि लोग अपनी डाइट में अलग-अलग तरह के मेवे शामिल करते हैं। बादाम, काजू, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स कई तरह से सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। मखाना (Overeating Makhana Side Effects) इन्हीं में से एक है, जो गुणों की खान है। इसे खाने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। अपने इन्हीं गुणों की वजह से मखाना कई लोगों की डाइट का हिस्सा है।
इन्हें कमल के बीज या फॉक्स नट्स के रूप में भी जाना जाता है। आमतौर पर वेट लॉस की कोशिश कर लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। साथ ही यह एक सुपरफूड हैं, जो डायबिटीज, हार्ट डिजीज और अन्य बीमारियों से बचाने में मदद करता है। हालांकि, हर चीज की सीमित मात्रा ही फायदेमंद मानी जाती है। जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज की अति सेहत को नुकसान ही पहुंचाती है। ऐसा ही कुछ मखाने के साथ है। ऐसे मे आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ज्यादा मखाने खाने के कुछ नुकसान (Makhana Side Effects)-
पाचन संबंधी समस्याएं
अगर आप ज्यादा मात्रा में मखाना (Overeating makhana Health risks) खाते हैं, तो इसकी वजह से आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हाई फाइबर कंटेंट के कारण ज्यादा मखाने खाने से ब्लोटिंग, कब्ज या पेट खराब हो सकता है।
यह भी पढ़ें- एक महीना Chia Seeds Water पीने से शरीर पर क्या होगा असर? बदलाव देखकर हो जाएंगे हैरान!
वजन बढ़ना
भले ही मखाने को वेट लॉस के लिए एक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा मात्रा में इसे खाने से वेट घटने की जगह बढ़ सकता है। दरअसल, बड़ी मात्रा में घी या नमक के साथ मखाने खाने से आपका वजन बढ़ सकता है।
खबरें और भी
एलर्जिक रिएक्शन
ज्यादा मात्रा में मखाना खाने से कुछ लोगों को एलर्जिक रिएक्शन (Makhana allergy symptoms) भी हो सकते हैं। इसे खाने के बाद कई लोगों को चकत्ते, खुजली या सूजन की समस्या हो सकती है।
ब्लड शुगर लेवल में बढ़ोतरी
मखाने को ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड शुगर लेवल में बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल, जब इसे मीठे के साथ भूनकर खाया जाता है, तो यह ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है।
हाई सोडियम कंटेंट
कई लोग इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसे नमक के साथ खाना पसंद करते हैं। इसकी वजह से मखाने में सोडियम की मात्रा भी बढ़ जाती है। यही हाई सोडियम कंटेंट वॉटर रिटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर की वजह बन सकता है।
बहुत ज्यादा ड्राईनेस
मखाने की तासीर ठंडी होती है और इसलिए ज्यादा मात्रा में इसे खाने से यह शरीर में बहुत ज्यादा रूखापन पैदा कर सकता है, जिससे स्किन ड्राई हो सकती है या गले में जलन हो सकती है।