यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Papaya Seeds Benefits: बेकार समझकर आप भी फेंक देते हैं पपीते के बीज, तो जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Papaya Seeds Benefitsसेहतमंद रहने के लिए लोग फल और सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। इनमें वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं। इन् ...और पढ़ें

HighLights
- पपीते के बीज में कार्पेन होता है, जो पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
- इन बीजों में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, विटामिन और जिंक, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- ये बीज एंटी कैंसर गुणों से भी भरपूर होते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Papaya Seeds Benefits: पपीता पौष्टिक तत्वों से भरपूर फल है। इसे सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना पपीते खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, पपीते के छोटे-छोटे काले बीज भी कई गुणों से भरपूर होते हैं। अक्सर लोग इन बीजों को बेकार समझकर फेंक देते है, लेकिन ये बीज सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर हैं।
इन बीजों में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, विटामिन और जिंक, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं । इसके अलावा ये बीज फाइबर से भी भरपूर होते हैं, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, पपीता के बीजों के फायदों के बारे में...
बैड कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल
पपीते के बीज में मौजूद फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य करने में मदद करता है । इसके अलावा इन बीजों में ओलिक एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं।
आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है
पपीते के बीज में कार्पेन होता है, जो पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग की क्रिया को आसान बनाती है। इन छोटे-छोटे बीजी में मौजूद एंजाइम जैसे पपेन और काइमोपैपेन पाए जाते हैं, जो पाचन में सहायता करते हैं और सूजन, गैस के लक्षणों को भी कम करते हैं।
खबरें और भी
इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद
गुणों से भरपूर पपीते के बीज में विटामिन-सी भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है। विटामिन-सी शरीर को कई बीमारियों से बचाता है।
एंटी कैंसर गुण
पपीते के बीज एंटी कैंसर गुणों से भरपूर होते हैं। इन बीजों में पाए जाने वाले आइसोथियोसाइनेट्स जैसे यौगिक कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकते हैं।
त्वचा और बालों के लिए लाभकारी
पपीते के बीज एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को कम करते हैं। ये बीज बालों की ग्रोथ के लिए भी सहायक है। आप त्वचा और बालों के लिए पपीते के बीज के अर्क या तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तरह करें पपीते के बीज का सेवन
आप पपीते के बीज को स्मूदी, जूस, दलिया आदि में मिलाकर खा सकते हैं या सुबह एक गिलास पानी के साथ भी इन बीजों का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik