Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Peanut Butter: क्या आप भी खाते हैं पीनट बटर? तो जान लें इसके फायदे और नुकसान...

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Wed, 15 Jun 2022 02:34 PM (IST)

    Peanut Butter पीनट बटर का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। यह न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि इसमें सेहत का ख़जाना भी है। पीनट बटर में कई पोषक तत्व प ...और पढ़ें

    Peanut Butter: जानें पीनट बटर के फायदे और नुकसान
    Peanut Butter: जानें पीनट बटर के फायदे और नुकसान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Peanut Butter: पीनट बटर एक स्वादिष्ट स्प्रेड है, जो ज़्यादातर लोगों को पसंद आता है। इसे मक्खन और जैम की तरह ही इस्तेमाल किया जाता है। इसे साबुत या भुनी हुई मूंगफलियों का पेस्ट बनाकर इसमें कई और चीज़ें मिलाकर बनाया जाता है। इसे सैंडविच, प्रेटज़ेल, टोस्ट आदि में इस्तेमाल किया जाता है।

    लेकिन क्या पीनट बटर हेल्दी होता है?

    पीनट बटर में मोनोसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स होते हैं। साथ ही इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी3, विटामिन-बी6, फोलेट, मैग्नीशियम, कॉपर और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-बी5, आयरन, पोटैशियम, ज़िंक और सेलेनियम भी होता है। ये पोषक तत्व वजन घटाने, दिल की बीमारी और डायबिटीज से लड़ने में फायदा पहुंचाते हैं।

    पीनट बटर प्रोटीन से भी भरपूर होता है और यही कारण है कि फिटनेस के शौकीन लोग इसे अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करते हैं। साथ में इसमें फाइबर होने के कारण यह आपको पेट की समस्याओं से भी दूर रखता है और शरीर को पोषण देता है। एक चम्मच पीनट बटर आपको एनर्जी देने का काम करता है।

    हालांकि, हर चीज़ के फायदों के साथ नुकसान भी होते हैं। ऐसे ही पीनट बटर हेल्दी तो है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं।

    पीनट बटर से होने वाले फायदे

    • यह विटामिन ई, मैग्नीशियम, पोटेशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होता है।
    • यह प्रोटीन का अच्छा और उच्च स्रोत है।
    • इसमें कैंसर रोधी गुण होते हैं क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

    पीनट बटर से होने वाले नुकसान

    खबरें और भी

    • यह कैलोरी, सोडियम और फैट्स से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन ज़्यादा न करें। वरना सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
    • जिन लोगों को मूंगफली से एलर्जी होती है उनके लिए पीनट बटर खाना सही नहीं होगा।
    • पीनट बटर में फॉसफोरस की भी भरपूर मात्रा होती है, इसलिए अगर ज़्यादा खाया जाए, तो शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।