यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Perfume Day 2023: क्या आप भी करते हैं परफ्यूम का इस्तेमाल, तो जानें ये नुकसान
Perfume Day 2023 हर साल 17 फरवरी को परफ्यूम डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों को परफ्यूम देकर परफ्यूम डे सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन क्या आप जान ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Perfume Day 2023: फरवरी प्यार का महीना है। हर साल इस महीने में वैलेंटाइन वीक 7 से 14 फरवरी तक मनाया जाता है। इसके बाद 15 फरवरी से एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। इस हफ्ते के तीसरे दिन यानी 17 फरवरी को परफ्यूम डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने चाहने वालों को परफ्यूम देकर 'परफ्यूम डे' सेलिब्रेट करते हैं।
खुशबू एक ऐसा अहसास है, जो हमें ताउम्र याद रहती है। आजकल बाजार में कई तरह के परफ्यूम उपलब्ध हैं। कुछ लोगों को लाइट खुशबू पसंद होती है, तो कुछ लोगों को हार्ड खुशबू। परफ्यूम में काफी सारे केमिकल्स मिले होते हैं, जिससे हो सकते हैं कई नुकसान। आइए जानते हैं कैसे।
घबराहट महसूस होना
कई लोगों को परफ्यूम की हार्ड खुशबू सूट नहीं करती। ऐसे में उन्हें बेचैनी या घबराहट महसूस होने लगती हैं। जो लोग डिप्रेशन से जूझ रहे होते हैं, उनमें यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इसलिए परफ्यूम का चयन उसके खुशबू के अनुसार करें।
स्किन के लिए हानिकारक
अक्सर लोग पसीना की बदबू को रोकने के लिए डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। परफ्यूम में मौजूद केमिकल्स त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इससे रैशेज या एलर्जी की समस्या हो सकती है।
खबरें और भी
प्रेग्नेंसी में नुकसानदायक
शोध के मुताबिक गर्भावस्था में परफ्यूम का इस्तेमाल करना हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल, इससे गर्भावस्था में बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
हार्मोन संबंधी समस्या
परफ्यूम में पाए जाने वाले हानिकारक केमिकल्स हार्मोंन में गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं। जिससे आपका मूड प्रभावित हो सकता है या अन्य समस्या के शिकार हो सकते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik