Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पीरियड क्रैम्प की वजह मुश्किल हो रहा है जीना, तो आज ही करें डाइट में बदलाव और दर्द को कहें अलविदा

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 08:12 PM (GMT+05:30)

    पीरियड के दौरान गर्ल्स को कुछ न कुछ स्नैकिंग करते रहने का मन होता है। ऐसे में ज्यादातर अनहेल्दी चीजें ही हाथ आती हैं और तकलीफ कम करने की बजाय बढ़ाने क ...और पढ़ें

    पीरियड में क्या खाएं और क्या नहीं जानिए हेल्दी डाइट टिप्स (Picture Credit- Freepik)
    पीरियड में क्या खाएं और क्या नहीं जानिए हेल्दी डाइट टिप्स (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. पीरियड के दौरान कई तरह समस्याएं बढ़ जाती हैं।
    2. अक्सर अनहेल्दी चीजें खाने की वजह से ऐसा होता है।
    3. ऐसे में अपनी डाइट का ध्यान रखना जरूरी है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।  क्या आपने देखा है पीरियड आते ही कई लड़कियां चिप्स के पैकेट, आइसक्रीम के टब के टब खत्म कर देती हैं। इस दौरान हॉर्मोन्स में होने वाले बदलावों की वजह से कुछ मीठा या चटपटा खाने की क्रेविंग होने पर लड़कियां ज्यादा से ज्यादा अनहेल्दी चीजें ही खाती हैं, जिससे उनकी परेशानियां कम होने की बजाय और बढ़ जाती हैं। आखिर पीरियड के दौरान ऐसा क्या खाया जाए जो हेल्दी हो। साथ किन अनहेल्दी चीजों से दूरी बनाकर रखी जाए, जानेंगे इस आर्टिकल में।

    आयरन से भरपूर हो खाना

    आयरन आपकी बॉडी में रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है। पीरियड के दौरान ब्लड की कमी को पूरा करने के लिए आयरन युक्त चीजें खाना मददगार होता है। इसके कुछ बेहतर विकल्प हैं:-

    • चिकन
    • अंडे
    • बीन्स
    • मटर
    • दालें
    • टोफू
    • अंजीर
    • किशमिश
    • हरी पत्तेदार सब्जियां
    • नट्स

    यह भी पढ़ें- पहले पीरियड्स के लिए कैसी होनी चाहिए तैयारी? अगर आप भी हैं एक बेटी के पेरेंट, तो जरूर पढ़ें यह खबर

    एंटीऑक्सीडेंट्स करें शामिल

    यह हेल्दी डाइट का एक अहम हिस्सा है और पीरियड के दौरान आपको बेहतर महसूस कराता है। एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त फूड्स क्रैम्प पैदा करने वाली सूजन, ब्लोटिंग और पीरियड की अन्य परेशानियों को दूर करते हैं। इसके बेहतर स्रोत हैं:-

    • डार्क बेरीज जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और चेरीज
    • ऑरेंज फूड जैसे एप्रिकॉट या खुबानी, खरबूज और शकरकंद
    • हरे फूड जैसे एवोकाडो, ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियां
    • डार्क चॉकलेट

    फाइबर भी होता है जरूरी

    पीरियड के दौरान शरीर से अतिरिक्त एस्ट्रोजेन को बाहर निकालने के लिए फाइबर बेहद जरूरी है। हेल्दी हाई फाइबर वाले फूड्स में शामिल हैं:

    खबरें और भी

    • साबुत अनाज
    • फलियां
    • नट्स
    • फल
    • गाजर
    • सेब

    पीरियड में इनसे बचें

    • ज्यादा शक्कर वाली चीजें- इससे इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है। इसकी वजह से फीमेल फैक्टर हॉर्मोन का संतुलन भी बिगड़ता है।
    • ज्यादा नमक वाली चीजें- ज्यादा नमक वाली चीजों से शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या होती है। इससे पीरियड में ज्यादा क्रैम्प और ब्लोटिंग होने लगती है।
    • सिम्पल कार्ब- पीरियड के दौरान ज्यादा कार्बोहाइड्रेट लेने से ब्लोटिंग और कॉन्स्टिपेशन होता है। रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की वजह से ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ता है, जिससे थकान और सिरदर्द भी महसूस होने लगता है।
    • कैफीन और अल्कोहल- पीरियड के दौरान चाय या कॉफी से अपने दिन की शुरुआत करने या इस दौरान अल्कोहल लेने से डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। इसकी वजह से आपकी परेशानियां कई गुना बढ़ सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- पीरियड्स में ट्रैवल करते समय ध्यान रखें ये 5 जरूरी बातें, हंसते-खेलते बीत जाएगी छुट्टी