Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Phosphorus: फॉस्फोरस की कमी साबित हो सकती है घातक, बचाव के लिए इन फूड आइटम्स को करें डाइट में शामिल

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 25 Dec 2023 06:53 PM (GMT+05:30)

    फॉस्फोरस हमारी बॉडी के बेहतर विकास के लिए काफी आवश्यक मिनरल है। यह हमारी हड्डियों मांसपेशियों दांतों और दिमाग के लिए बेहद जरूरी होता है। इस वजह से इसक ...और पढ़ें

    फॉस्फोरस की कमी को दूर करेंगे ये फूड आइटम्स
    फॉस्फोरस की कमी को दूर करेंगे ये फूड आइटम्स

    HighLights

    1. मजबूत हड्डियों और दांतों के लिए फॉस्फोरस काफी आवश्यक होता है।
    2. इसकी कमी की वजह से थकावट, एंग्जायटी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
    3. दही, अमरंथ, मटर और सी फूड्स में फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Phosphorus Rich Foods: हमारी बॉडी को हेल्दी रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इनमें फॉसफोरस एक ऐसा जरूरी मिनरल है, जिसकी कमी आपकी सेहत के लिए काफी घातक हो सकती है। फॉस्फोरस आपके दांतों और हड्डियों के लिए काफी आवश्यक होता है। यह हमारे शरीर में टीशूज बनाने में भी मदद करता है। फॉस्फोरस किडनी की फंक्शनिंग को दुरुस्त रखने में भी मददगार है। इसके साथ ही, यह मांसपेशियों और नर्व्स के फंक्शन्स को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

    फॉस्फोरस की कमी के लक्षण...

    फॉस्फोरस की कमी की वजह से हमारे शरीर में कई परेशानियां हो सकती हैं, जिनमें थकावट, कमजोर हड्डियां, एंग्जायटी, जोड़ों में दर्द और भूख न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि हमारे शरीर में फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में उपलब्ध हो। हमारे शरीर को फॉस्फोरस हमारी डाइट से मिलता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में ऐसे फूड आइटम्स को शामिल करें, जो इसकी मात्रा को पूरी करने में आपकी मदद कर सके। आइए जानते हैं, किन फूड आइटम्स को खाने से फॉस्फोरस की कमी को पूरा किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में वजन बढ़ने की समस्या से हैं परेशान, तो ये फूड आइटम्स हैं आपकी सेहत के लिए वरदान

    सी फूड्स ( Sea Foods)

    सी फूड्स में फॉस्फोरस की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए इन्हें खाना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, सभी सी फूड्स में फॉस्फोरस की मात्रा अलग-अलग होती है। इनमें पाए जाने वाले अन्य पोषक तत्व, जैसे- ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना काफी लाभदायक हो सकता है।

    अमरंथ (Amaranth)

    अमरंथ में फॉस्फोरस की मात्रा काफी अधिक होती है। इसे खाने से आपको फॉस्फोरस के साथ-साथ प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कम करने, वजन घटाने और डायबिटीज से बचाव में काफी मदद मिलती है। इसलिए इसे डाइट में शामिल करने से अनेको लाभ मिल सकते हैं।

    खबरें और भी

    मटर (Peas)

    इन छोटे हरे दानों में फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से विटामिन-के, फॉलेट और मैग्नीज मिलता है। यह इंफ्लेमेशन कम करने में भी मददगार होता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

    नट्स (Nuts)

    नट्स खाना हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, यह तो हम जानते ही हैं। इनमें विटामिन और मिनरल्स की खूब अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें फॉस्फोरस भी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे खाना आपके लिए काफी फायदेमंद होता है।

    दही (Curd)

    दही में कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जिनमें से एक फॉस्फोरस भी है। दही खाने से प्रोबायोटिक्स भी मिलते हैं, जो हमारी गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए इसे खाना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में करना चाहते हैं विटामिन-डी की कमी दूर, तो ये 5 ड्राई फ्रूट्स हो सकते हैं मददगार

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik