यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Plastic Lunch Box में भूलकर मत दीजिए अपने बच्चों को खाना, पढ़ लिए नुकसान तो हो जाएंगे हैरान
प्लास्टिक के लंच बॉक्स ( Side effects of plastic Lunch Box) में खाना पैक करने के इतने नुकसान हैं कि आपको अगर मालूम हो जाए तो शायद ही कभी आप अपने बच्चो ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Plastic Lunch Box प्लास्टिक के लंच बॉक्स में अगर आप भी अपने बच्चों को खाना पैक करके दे रही हैं तो सावधान हो जाईए। इससे बच्चों की सेहत पर काफी नुकसान पड़ रहा है। यह आपके बच्चों की सेहत पर काफी असर डाल रहा है।
इससे उनकी सेहत काफी खराब हो रही है। प्लास्टिक के लंच बॉक्स में खाना पैक करके देना आपके बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। यहां कुछ कारण हैं जिनकी वजह से आपको प्लास्टिक के लंच बॉक्स का उपयोग करने से बचना चाहिए।
प्लास्टिक के लंच बॉक्स के नुकसान
1. बीपीए (बिसफेनॉल ए) का खतरा: प्लास्टिक के लंच बॉक्स में बीपीए नामक एक रसायन होता है जो खाने में मिलकर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। बता दें कि प्लास्टिक के लंच बॉक्स का इस्तेमाल करने से सेहत को कई तरह के नुकसान होने लगते हैं। प्लास्टिक में मौजूद रसायन खाने में मिल जाते हैं और बच्चों के शरीर में पहुंचने पर बीमारियों का कारण बन जाते हैं।
2. माइक्रोप्लास्टिक का खतरा : माइक्रोप्लास्टिक से क्रॉनिक सूजन, हृदय संबंधी रोग, मधुमेह, न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग, कैंसर, और स्ट्रोक हो सकता है। प्लास्टिक के लंच बॉक्स में माइक्रोप्लास्टिक होते हैं जो खाने में मिलकर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। माइक्रोप्लास्टिक से बचने के लिए प्लास्टिक को इस्तेमाल कम करना चाहिए।
खबरें और भी
3. खाने की गुणवत्ता पर प्रभाव : प्लास्टिक के लंच बॉक्स में खाना पैक करने से खाने की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ सकता है। जब आप गर्म खाने को प्लास्टिक के लंच बॉक्स में पैक कर देती हैं तो उसकी तपिश से प्लास्टिक हीट होता है जो खाने में मिल जाता है। इससे खाने की गुणवत्ता पर काफी प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि आए दिन आपके बच्चों के पेट में दर्द होता रहता है।
फिर क्या है प्लास्टिक को रिप्लेस करने का विकल्प
1. स्टील के लंच बॉक्स: स्टील के लंच बॉक्स एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इसमें पैक होने वाला खाना बच्चों की सेहत के हिसाब से सुरक्षित रहता है।
2. ग्लास के लंच बॉक्स: ग्लास के लंच बॉक्स बच्चों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। ग्लास के लंच बॉक्स में खाना भी देर तक गर्म रहता है।
3. बैम्बू के लंच बॉक्स: बैम्बू के लंच बॉक्स एक इको-फ्रेंडली विकल्प हो सकते हैं। आपको अपने बच्चों की सेहत के लिए प्लास्टिक के लंच बॉक्स का उपयोग करने से बचना चाहिए और इसके बजाय स्टील, ग्लास या बैम्बू के लंच बॉक्स का उपयोग करना चाहिए।
(3).jpg)