Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हाई बीपी कंट्रोल करने से लेकर दिमाग तेज करने तक, जानें अनार का जूस पीने के अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 01:39 PM (IST)

    Pomegranate Juice Benefits अनार सेहत के लिए वरदान माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। अगर आप रोजाना अनार का जूस पीते ...और पढ़ें

    Pomegranate Juice Benefits:अनार का जूस पीने के हैं कई फायदे
    Pomegranate Juice Benefits:अनार का जूस पीने के हैं कई फायदे

    HighLights

    1. पोषक तत्वों से भरपूर अनार का जूस शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है।
    2. इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन-सी, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    3. अनार का जूस पीने से दिमाग तेज होता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pomegranate Juice Benefits: अच्छी सेहत के लिए डेली डाइट में ताजे फल और सब्जियां शामिल करने की सलाह दी जाती है। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ताकत देते हैं। इन्हीं हेल्दी फ्रूट्स में शामिल अनार शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है। फल से ज्यादा  इसका जूस बहुत ही लाभकारी माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर यह लाल जूस शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। अनार के जूस में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन-सी, पोटैशियम और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो बीमारियों से बचाते हैं। तो चलिए जानते हैं, अनार का जूस पीने के बेहतरीन फायदे।

    हाई ब्लड प्रेशर का स्तर करता है कंट्रोल

    अनार का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उनके लिए अनार का जूस रामबाण इलाज है। बीपी का स्तर सामान्य रखने के लिए आप रोजाना एक गिलास अनार का जूस पी सकते हैं।

    गठिया रोग में गुणकारी

    अनार के जूस में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों की सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण आपको कई बीमारियों से बचाते हैं।

    दिमाग तेज करता है

    अनार का जूस पीने से याददाश्त बढ़ती है, जिससे अल्जाइमर का खतरा कम हो सकता है। अगर आप दिमाग को शार्प करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में एक गिलास अनार का जूस जरूर शामिल करें।

    यह भी पढ़ें: शुगर के मरीजों के लिए खतरनाक हैं ये फल, इन्हें खाने से झट से बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल

    हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

    अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। अगर आप नियमित रूप से अनार का जूस पीते हैं, तो इससे रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

    खबरें और भी

    वर्कआउट स्नैक के रूप में ले सकते हैं

    अनार में उच्च मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो आपको ऊर्जावान रखने में मदद कर सकते हैं। वर्कआउट करने से पहले आप अनार का जूस पी सकते हैं, जिससे एकसरसाइज करने के दौरान आपको जल्दी थकान महसूस नहीं होगी।

    शुगर का स्तर कंट्रोल करने में मददगार

    डायबिटीज के मरीजों की डाइट में अनार का जूस जरूर शामिल करें। ये इन्सुलिन बनाने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: रोजाना सुबह घास पर चलेंगे नंगे पैर, तो कई बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik