Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बैठे-बैठे हाथों-पैरों में होती है झुनझुनी? जानिए किस विटामिन की कमी का है संकेत और कैसे करें दूर

    Updated: Thu, 27 Feb 2025 07:36 PM (GMT+05:30)

    क्या आपको भी अक्सर हाथ-पैर में झुनझुनी महसूस होती है। अगर हां तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें। यूं तो झुनझुनी आना एक आम समस्या है लेकिन यह शरीर में ...और पढ़ें

    जानें क्यों होती है झुनझुनी (Picture Credit- Freepik)
    जानें क्यों होती है झुनझुनी (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. झुनझुनी एक आम समस्या है, जो किसी भी महसूस हो सकती है।
    2. आमतौर शरीर में एक विटामिन की कमी होने पर ऐसा महसूस होता है।
    3. विटामिन बी12 की कमी की वजह से शरीर में झुनझुनी होती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमें अक्सर शरीर में कई ऐसी चीजें होती है, जिनका सही कारण कई लोगों को पता नहीं होता। झुनझुनी (Tingling Sensations) इन्हीं में से एक है, जिनका अनुभव अक्सर सभी को होता है। यह एक आम समस्या है, जो आमतौर पर ज्यादा देर बैठे रहने या पैर-हाथ के दबे रहने की वजह से झुनझुनी की समस्या होने लगती है। हालांकि, इसकी असल वजह काफी कम लोग ही जानते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे किन वजहों से होती है शरीर में झुनझुनी की वजह-

    शरीर के कुछ अंगों में झुनझुनी या सुन्नता महसूस होने के पीछे कई सारी वजह होती हैं। शरीर के किसी हिस्से में ब्लड सप्लाई की कमी, नर्व डैमेज, ऑटोइम्यून डिजीज कुछ ऐसी वजह हैं, जो शरीर में झुनझुनी की वजह बनती है। इन सभी वजहों में से एक शरीर में एक खास विटामिन की कमी का होना होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी विटामिन के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें-  क्यों रात होते ही छाने लगती है उदासी और दिल होने लगता है ना उम्मीद; क्या है Night Depression की वजह

    क्यों होती है झुनझुनी?

    शरीर में कई तरह के पोषत तत्वों की कमी के कारण यह समस्या होती है, लेकिन इसका मुख्य कारण शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है। अगर आप आपको अक्सर झुनझुनी महसूस होती है, तो आपके शरीर में भी इस विटामिन की कमी हो सकती है। विटामिन बी12  (Vitamin B12 Deficiency) कई तरह से शरीर के लिए जरूरी माना जाता है। ऐसे में इसकी कमी होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती है, जिनमें से कुछ निम्न हैं-

    • वजन घटना
    • भूख कम लगना
    • पीली त्वचा होना
    • उदास महसूस करना
    • आंखों से जुड़ी समस्या
    • मुंह या जीभ में दर्द होना
    • चिड़चिड़ापन महसूस होना
    • मितली, उल्टी या दस्त होना
    • चीजों को याद रखने में कठिनाई
    • चलने या बोलने में कठिनाई होना
    • बहुत ज्यादा थकान या कमजोरी महसूस होना

    कैसे दूर करें इसकी कमी?

    • अंडे
    • दूध
    • चीज
    • श्रिम्प
    • टर्की
    • टेम्पेह
    • योगार्ट
    • मशरूम
    • टूना फिश
    • एनिमल लिवर
    • सैल्मन फिश
    • न्यूट्रिशनल यीस्ट
    • फोर्टिफाइड ब्रेकफास्ट सीरियल
    • फोर्टिफाइड न्यूट्रिशनल यीस्ट

    क्यों जरूरी है विटामिन बी12?

    हमारे शरीर में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स सेहत के लिए काफी जरूरी होते हैं। विटामिन बी12 इन्हीं में से एक है, जो शरीर में विटामिन कई अहम भूमिकाएं निभाता है। यह विटामिन कई वजहों से बेहद जरूरी माना जाता है। विटामिन बी12 यूं तो शरीर में कई अहम काम करता है, लेकिन इसके मुख्य कामों में नर्व सेल्स के काम का सपोर्ट करना, रेड ब्लड सेल्स को बनाना और डीएनए सिंथसिस शामिल हैं।

    खबरें और भी

    Source

    • Medline Plus: https://medlineplus.gov/ency/article/003206.htm
    • Cleveland Clinic: https://my.clevelandclinic.org/health/symptoms/21015-numbness

    यह भी पढ़ें-  लंबा जीना है तो दिल का ख्याल रखना जरूरी, इसलिए बेहतर Heart Health के लिए रोजाना करें ये 6 योगासन