यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cholesterol: गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करते हैं पर्पल फूड्स, जाने किन फूड्स को कर सकते हैं डाइट में शामिल
पर्पल फूड्स जैसा की नाम से समझ आ रहा है पर्पल रंग की सब्जियों और फलों को कहा जाता है। यह रेनबो डाइट यानी रेनबो के रंग के फलों और सब्जियों का एक बहुत ह ...और पढ़ें

HighLights
- पर्पल फूड में एक खास पिगमेंट पाया जाता है।
- ये कई बीमारियों से बचने में कारगर है।
- जानें क्या है पर्पल फूड के फायदे।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Purple Food Benefits: हर सब्जी या फल का अपना एक अलग रंग होता है। अपने खाने में रेनबो फूड्स को शामिल करना बेहद जरूरी होता है क्योंकि इनसे अलग अलग पोषक तत्व प्राप्त होते हैं हमें, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। रेनबो फूड्स के रंगों में एक रंग पर्पल भी होता है, जिसके अनेको फायदे आपको मिल सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं पर्पल फूड्स और इन्हें खाने के क्या लाभ हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दिल की बीमारियों से बचाता है गुड कोलेस्ट्रॉल, इस तरह से बढ़ाएं इसका लेवल
क्या है पर्पल फूड?
पर्पल फूड्स उन फलों और सब्जियोंं को कहा जाता है, जिनका रंग पर्पल यानी बैंगनी होता है। हर फल या सब्जी का रंग उनमें मौजूद एक खास पिग्मेंट के कारण होता है। इनमें पर्पल रंग एंथोसायनिन नामक पिग्मेंट के कारण होता है। जिस फूड आइटम में यह जितनी अधिक मात्रा में पाया जाता है, उसका रंग उतना ही गहरा होता है।एंथोसायनिन एक एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो हार्ट डिजीज, न्यूरोलॉजिक्ल डिजीज और कैंसर से बचाव में कारगर होता है। बैंगन, ब्लैक करंट, प्लम, जामुन, काले अंगूर, अंजीर, पर्पल कॉर्न, ब्लैकबेरी, लाल पत्ता गोभी, पर्पल गाजर, पर्पल आलू, पर्पल फूड की लिस्ट में शामिल होते हैं।

क्या हैं पर्पल फूड के फायदे?
गुड कोलेस्ट्रॉल
दिल को तंदुरुसत रखने के लिए गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक और बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होना चाहिए। इसमें पर्पल फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं। इससे धमनियों में इकट्ठा प्लेग साफ होता है और ब्लड सर्कुलेशन आसानी से हो पाता है। इससे हाइपरटेंशन और स्ट्रोक की संभावना भी कम होती है।
कैंसर से बचाव
एंथोसायनिन बेहद ही स्ट्रांग एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो शरीर में होने वाले फ्री रेडिकल डैमेज को कम करता है। इस कारण से यह कैंसर के खतरे को कम करता है। इसके साथ ही यह इंफ्लेमेशन को भी कम करता है।
खबरें और भी
वजन कम
एंथोसायनिन शरीर का ग्लूकोज लेवल मेंटेन करने में मदद करता है, जिस कारण से वजन कम करने में काफी मदद मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म तेज और लिपिड अब्सोर्पशन को कम कर वजन कम करने में मददगार होता है। पर्पल फूड्स की न्यूट्रीशन डेंसिटी काफी ज्यादा होती है, जो वजन घटाने में लिए एक महत्वपूर्ण कारक है।
बेदतर त्वचा
एंटीऑक्सिडेंट्स स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह फ्री रैडिकल डैमेज से स्किन को बचाते हैं। एंथोसायनिन एक प्रकार का एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो एजिंग के लक्षण जैसे- झुर्रियां और धब्बों को कम कर, स्किन को निखार देता है और त्वचा को बेहतर बनाता है।
डायबिटीज का खतरा कम
पर्पल फूड्स को नियमित रूप से खाने से डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। इनमें पाया जाने वाला एंथोसायनिन सूजन कम करने में भी मदद करता है और ग्लूकोज टॉलरेंस को बढ़ाता है, जिससे शरीर ग्लूकोज की अधिक मात्रा को मैनेज कर पाती है। इस कारण से डायबिटीज होने की संभावना कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें: बेहतर मेंटल हेल्थ के लिए आज ही शुरू करें रेनबो डाइट, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरपूर
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik