Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ragi Flour Benefits: सर्दियों में रागी का करें सेवन, जोड़ों के दर्द के साथ डायबिटीज में भी मिलेगा लाभ

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 04 Jan 2023 11:10 AM (GMT+05:30)

    Ragi Flour Benefits रागी एक सुपरफूड है जिसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर मोटापे डायबिटीज कब्ज व एनीमिया जैसी कई ...और पढ़ें

    Ragi Flour Benefits: सर्दियों में रागी के आटे के सेवन से होने वाले लाभ
    Ragi Flour Benefits: सर्दियों में रागी के आटे के सेवन से होने वाले लाभ

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ragi Flour Benefits: हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को अपनी डेली डाइट में गेहूं के अलावा दूसरे अनाजों को भी शामिल करने की सलाह दी है। बता दें कि यूनाइटेड नेशन्स ने साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष (International millets year 2023) के तौर पर मनाने की घोषणा की है।

    बाजरा, ज्वार, रागी (नाचनी), मक्का, जौ, सामा, कोदो, चीना, कंगनी मक्का इन सभी अनाजों को मिलेट्स कहा जाता है। जिनकी गिनती सुपरफूड्स में होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें अन्य अनाजों की तुलना में बहुत ज्यादा पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो कब्ज, मोटापे, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों में लाभदायक होते हैं। तो आज हम बात करेंगे रागी की।

    क्या है रागी?

    रागी जिसे नाचनी और मडुआ के नाम से भी जाना जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है जिसकी वजह से सर्दियों में इसे खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे आप रोटी, पराठा, पूड़ी, लड्डू, केक जैसी कई डिशेज़ बना सकते हैं। जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी होते हैं।

    रागी खाने से सेहत को होने वाले फायदे 

    1. डायबिटीज में फायदेमंद

    रागी के सेवन से डायबिटीज के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। रागी में अच्छी-खासी मात्रा में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है और साथ ही ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़न कंट्रोल में रहता है। तो अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तब तो आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

    खबरें और भी

    2. कैल्शियम से भरपूर

    रागी में कैल्शियम की भी भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जो बच्चों के लिए ही नहीं गर्भवती महिलाओं के साथ बढ़ती उम्र के महिला-पुरुषों के लिए भी बहुत जरूरी होता है। जो हड्डियों को मजबूत रखता है। कैल्शियम के अलावा ये अनाज विटामिन डी से भी भरपूर होता है। विटामिन डी, कैल्शियम एब्जॉर्ब करने का काम करता है। तो सर्दियों में कई बार धूप लेना मुश्किल हो जाता है ऐसे में रागी को अपनी डाइट में शामिल करें। 

    3. एनीमिया करता है दूर

    रागी आयरन से भी भरपूर होता है। आयरन की मात्रा से शरीर में हीमोग्लोबिन में सुधार होता है जिससे एनीमिया यानी खून की कमी नहीं होती। महिलाओं को तो खासतौर से रागी का सेवन करना चाहिए क्योंकि ज्यादातर महिलाओं में एनीमिया की समस्या देखने को मिलती है।

    4. त्वचा के लिए लाभदायक

    रागी में एमिनो एसिड पाए जाते हैं। जो झुर्रियों दूर करते हैं। इसके अलावा रागी में एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी फ्री रेडिकल्स से बचाती हैं। फ्री रेडिकल्स का असर कम होने से शरीर कई तरह की बीमारियों से महफूज रहता है और त्वचा पर बढ़ती उम्र का असर भी नजर नहीं आता।

    5. कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक

    रागी बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी सहायक है। इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में असरदार है। बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से हृदय रोगों का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। 

    Pic credit- freepik