Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramadan 2025 : सेहरी में खाएं ये Foods, रोजे के दौरान नहीं लगेगी तेज प्यास- आसानी के साथ गुजरेगा दिन

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 10:00 AM (IST)

    रोजा रखने के लिए सूरज निकलने से पहले खाते हैं जिसे सहरी कहते हैं. सहरी का वक्त सूरज निकलने से पहले होता है और सुबह फज्र की आजान होने पर खत्म हो जाता ह ...और पढ़ें

    सेहरी में तला भुना खाने से परहेज करना चाहिए। (Pic Courtesy : Freepik)
    सेहरी में तला भुना खाने से परहेज करना चाहिए। (Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ramadan 2025 रमजान का महीना शुरू हो चुका है। इस पाक महीने में मुस्लिम लोग 30 दिन के रोजे रखते हैं। सेहरी खाकर रोजे की शुरुआत होती है। रात के आखिरी पहर में यानि की सुबह होने से करीब 2 घंटे पहले सेहरी खाई जाती है। जो खाना इस दौरान खाते हैं उसे सेहरी कहा जाता है।

    ऐसे में सेहरी में लोग रोटी, चावल, सब्जी और नॉन वेज भी खाते हैं। लेकिन अगर सेहरी में कई बार तला भुना खालो तो प्यास भी बहुत लगती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें सेहरी में खाने से आपको रोजे के दौरान बहुत ज्यादा प्यास नहीं लगेगी। 

    यह भी पढ़ें : Belly Fat कम करने के लिए खाएं 5 सीड्स, पेट की जिद्दी चर्बी कुछ ही दिनों में हो जाएगी गायब

    1- दही का सेवन

    अगर सेहरी में आप दही का सेवन करते हैं तो प्यास कम लगती है। इसलिए सेहरी में आप दही का सेवन पाबंदी से कर सकते हैं। दही आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। इसका सेवन करने से आपको प्यास कम लगती है। खाना खाने के बाद आप दही खा सकते हैं। 

    2- तरबूज खाने से नहीं लगेगी प्यास 

    तरबूज का सेवन करने से आपको प्यास नहीं लगती है। सुबह उठकर फलों का सेवन करना वैसे भी अच्छा होता है। अगर आप सेहरी में तरबूज का सेवन करते हैं तो आपको पूरे दिन यह तरोताजा रखने में काफी मददगार साबित होता है। तरबूज खाने से पूरे दिन आपको बहुत तेज प्यास नहीं लगती है। तरबूज आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। 

    खबरें और भी

    3- पराठों का न करें सेवन 

    सेहरी में पराठे खाना इस मौसम में आपको मुश्किल में डाल सकता है। दरअसल जब लोग सेहरी में पराठे खाते हैं तो यह प्यास को बढ़ा देते हैं। तेल में बने पराठे आपके गले खुशकी पैदा करते हैं। जिससे पूरे दिन में आपको प्यास लगती है। पराठे में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स शरीर में जल की मांग को बढ़ा सकते हैं।

    जब हम पराठे खाते हैं, तो हमारा शरीर कार्बोहाइड्रेट्स को तोड़ने के लिए अधिक जल का उपयोग करता है, जिससे प्यास लगती है। पराठे में मौजूद नमक भी प्यास का एक कारण हो सकता है। नमक शरीर में जल की मांग को बढ़ाता है, जिससे प्यास लगती है।

    यह भी पढ़ें : सूखे नहीं, इन 3 Dry Fruits को भिगोकर खाना ही है ज्यादा फायदेमंद, शरीर को मिलते हैं दोगुने फायदे