यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पकाकर तो सभी खाते हैं, एक बार इन 8 सब्जियाें को कच्चा खाकर देखें; हैरान कर देंगे इसके फायदे
सेहतमंद रहने के लिए हरी सब्जियों का सेवन जरूरी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियां ऐसी भी हैं जिन्हें कच्चा खाने से ज्यादा फायदे मिलते हैं? ...और पढ़ें

HighLights
- हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
- इन्हें खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
- इससे आपको और भी कई फायदे मिलते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इससे हमें सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। ये हमारी सेहत का सही तरीके से ख्याल रखते हैं। अगर हम हेल्दी डाइट लेते हैं तो कई बीमारियों से खदु को कोसों दूर रख सकते हैं। हरी सब्जियों को खाने से वजन भी कम होता है।
आमतौर लोग सब्जियों काे पकाकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि पकी हुई सब्जियों से ज्यादा कच्ची सब्जियों में फाइबर मौजूद होता है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि कौन-कौन सी ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें कच्चा खाने से ज्यादा फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
किन सब्जियों को कच्चा खाएं
- गाजर को भी पकाकर खाने के बजाय कच्चा खाने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूर विटामिन-सी, पोटैशियम पकाने पर खत्म हो जाते हैं।
- लहसुन को भी कच्चा खाने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं।
- अजमोद एक ऐसी सब्जी है जिसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। आप इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं। इससे आपको वजन कम करने में भी आसानी होगी।
- टमाटर को आप कच्चा ही सलाद के रूप में खा सकते हैं। इन्हें पकाने पर टमाटर में मौजूद विटामिन सी कम हो जाता है।
- खीरे को भी कच्चा खाना चाहिए। क्योंकि इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है। ऐसे में इसे पकाकर खाएंगे तो इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाएंगे।
- ब्रोकली खाने से कैंसर का खतरा कम हो सकता है। इसमें मौजूद सल्फोराफेन नाम का कंपाउंड बीमारी से लड़ने में मददगार है। इसे भी कच्चा ही खाना चाहिए।
- कच्चा प्याज खाने से आप लू से बचाव कर सकते हैं। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।
- लाल और पीली शिमला मिर्च में पानी की मात्रा अच्छी होती है। ऐसे में ये आपको हाइड्रेट रखने में कारगर होते हैं। आप इसे भी कच्चा ही खाएं। वरना इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: स्ट्रोक का खतरा तीन गुना बढ़ाती हैं Oral Contraceptive Pills, जानें क्या है दोनाें में कनेक्शन
कच्ची सब्जियां खाने से मिलते हैं कई फायदे
- अगर आप डाइट में कच्ची सब्जियों को शामिल करते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती है। इससे आपका दिल भी सेहतमंद रहता है।
- कच्ची सब्जियों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं जिससे वजन कम करना आसान हाे जाता है।
- कच्ची सब्जियों को खाने से आप लंबे समय तक ऊर्जावान बने रहते हैं।
- बेहतर डाइजेशन के लिए भी आप कच्ची सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में कूल रहने के लिए इन 4 तरीकों से डाइट में शामिल करें खीरा, नोट कर लें रेसिपी