Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Why mangoes are soaked: क्यों जरूरी है आम को पानी में भिगोना, जानें इसके पीछे की चौंकाने वाली वजहें

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 04:39 PM (IST)

    आम इतना स्वादिष्ट फल होता है कि बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी इसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपने ध्यान दिया होगा कि इसे खाने से पहले कुछ समय के लिए पान ...और पढ़ें

    Soaking Mangoes: क्या है आम खाने से पहले पानी में भिगोने के पीछे का कारण?
    Soaking Mangoes: क्या है आम खाने से पहले पानी में भिगोने के पीछे का कारण?

    HighLights

    1. आम खाने से पहले उसे कुछ देर के लिए पानी में भिगो देना चाहिए।
    2. आम को पानी में भिगोने से उसमें मौजूद फाइटिक एसिड की मात्रा कम होती है।
    3. ऐसा करने से त्वचा और पाचन संबंधी परेशानियों से भी बचाव होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Soaking Mangoes in Water: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही, सभी आम का इंतजार करना शुरू कर देते हैं। फलों का राजा कहलाने वाला आम, खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि लोग इसे खाए बिना रह ही नहीं पाते। इसमें स्वाद के साथ-साथ कई पोषक तत्व भी मौदूज होते हैं। हालांकि, आपने ध्यान दिया होगा कि आम खाने से पहले अक्सर हमारी मां या दादी-नानी, आम को कुछ समय के लिए पानी में भिगोने के लिए कहती हैं, लेकिन वे ऐसा क्यों कहती हैं? क्या इसके पीछे का कारण जानते हैं आप? अगर नहीं, तो आइए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि क्यों आम खाने से पहले इसे पानी में भिगोना जरूरी होता है।

    क्यों खाने से पहले आम को पानी में भिगोना चाहिए?

    • आम को पानी में कुछ देर भिगोकर रखने के बाद खाने से यह शरीर में गर्मी पैदा नहीं करता। दरअसल, आम की तासीर गर्म होती है और इसलिए इसे खाने से शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है। जिससे पाचन और त्वचा से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। लेकिन इसे पानी में कुछ समय के लिए भिगो देने से इस परेशानी को कम किया जा सकता है।
    • आम में फाइटिक एसिड पाया जाता है। यह एंटी-न्यूट्रिएंट होता है, जो शरीर में जाने पर पोषक तत्वों के अब्जॉर्पशन में बाधा डालता है। इसकी मात्रा ज्यादा होने की वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। हालांकि, आम को पानी में आधे-एक घंटे के लिए भिगो देने से फाइटिक एसिड का लेवल कम किया जा सकता है, जिससे सेहत को नुकसान नहीं होता।

    यह भी पढ़ें: आम के आम, छिलकों के भी दाम, इन 6 वजहों से हैं इसके छिलके भी खास

    • आज कल फल आदि को ज्यादा मात्रा में उगाने के लिए कई हानिकारक पेस्टिसाइड्स और फर्टिलाइजर्स का इस्तेमाल किया जाता है। ये आम के छिलके पर लगे होते हैं, जो खाते समय हमारे शरीर में जा सकते हैं। इसलिए भी इन्हें पानी में भिगोना जरूरी होता है, ताकि इनके ऊपर लगे हुए पेस्टिसाइड्स साफ हो जाएं।
    • आम में कुछ मात्रा में उसका सैप लगा होता है, जो स्किन से जुड़ी समस्याएं, जैसे- एक्ने, रैश या एलर्जी का कारण बन सकता है। आम को कुछ समय के लिए पानी में भिगोने से यह सैप कम हो जाता है और स्किन को नुकसान नहीं होता।
    • आम को कुछ समय के लिए भिगोना फायदेमंद हो सकता है। इसे भिगोने से इसके हाइड्रेटिंग गुण भी बढ़ते हैं, जो गर्मियों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: वेट लॉस से लेकर एजिंग के निशान छिपाने में मददगार है नारियल पानी, जानें इसके बेमिसाल लाभ

    Picture Courtesy: Freepik