Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन वजहों से पुरुषों में होती है Vitamin-B12 की कमी, इन लक्षणों से करें पहचान

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 07:48 PM (IST)

    Vitamin B12 शरीर में कई जरूरी काम करता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स शरीर में इसकी कमी पूरी करने की सलाह देते हैं। हालांकि कई बार कुछ कारणों से श ...और पढ़ें

    इन वजहों से पुरुषों में होती है विटामिन-बी12 की कमी (Picture Credit- Freepik)
    इन वजहों से पुरुषों में होती है विटामिन-बी12 की कमी (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. Vitamin B12 हमारे सही विकास और स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।
    2. हालांकि, कई वजहों से शरीर में इसकी कमी होने लगती है।
    3. खासकर पुरुषों में इसकी ज्यादा कमी होती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में जहां हमारे खाने और पीने की आदतें बदल रही है, वहीं इसका हमारी सेहत पर भी इसका गहरा असर पड़ रहा है। तेजी से बदलते खानपान और जीवनशैली के कारण कई पुरुषों के शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी देखी जा रही है। ये हड़बड़ी में खाते हैं और बाहर अक्सर अनहेल्दी फूड्स खा लेते हैं, जिससे इनके शरीर में कई विटामिन और मिनरल की कमी हो जाती है। इन पोषक तत्वों में से एक है विटामिन B-12 जो कि हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है।

    इसकी कमी से न सिर्फ थकान और कमजोरी महसूस होती है, बल्कि यह यादाश्त और मानसिक स्वस्थ को भी प्रभावित करता है। विटामीन B-12 की कमी पुरुषों में आम तौर पर देखी जा रही है और यह कई गंभीर स्वस्थ समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं पुरुषों में विटामिन B12 की कमी का कारण क्या है, इसके लक्षण को कैसे पहचानें और कैसे इसे दूर कर स्वस्थ जीवन की और बढ़ें।

    यह भी पढ़ें-  Side Belly Fat कम करने के लिए करें 5 योगासन, कुछ ही दिनों में मिलेगी स्लिम-ट्रिम कमर

    विटामिन B12 की कमी के कारण

    • पोषक तत्वों की कमी-विटामिन B12 शाकाहारी लोगों में देखी जा सकती है क्योंकि यह मीट, डेयरी और अंडे में पाई जाती है।
    • अब्जॉर्ब करने में समस्या- कई बार हमारा शरीर विटामिन B12 को एब्जॉर्ब नहीं कर पाता यह कुछ कारणों से नहीं हो पाता है।
    • ऑटोइम्यून्य डिसऑर्डर- परनिशियस एनीमिया यह एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है जो छोटी आंत से विटामिन B12 को एब्जॉर्ब नहीं कर पाती है।
    • बहुत ज्यादा शराब पीना- ज्यादा शराब का सेवन करने से भी विटामिन B12 का एब्सॉर्पशन कम हो जाता है।

    विटामिन B12 की कमी के लक्षण

    • थकान और कमजोरी- विटामिन B 12 की कमी से शरीर में रेड ब्लड सेल की संख्या कम हो जाती जिससे ऑक्सीजन का संचार ठीक तरीके से नहीं हो पाता है। इसकी वजह से थकान और कमजोरी महसूस होती है।
    • एनीमिया- रेड ब्लड सेल की कमी से अक्सर त्वचा पीली पड़ जाती है और सांस लेने में भी दिक्कतें महसूस होती है।
    • नसों से संबंधित समस्याएं- हाथों और पैरों का सुन्न पड़ जाना या अक्सर झुनझुनी पड़ना।
    • दिल के धड़कनों काअनियमित होना- विटामिन B 12 की कमी से दिल की धड़कने अनियमित हो जाती है।

    विटामिन बी-12 की कमी से ऐसे बचें-

    • आहार में सुधार: आहार में सुधार के लिए हमे मीट,चिकन,पालक और डेयरी उत्पादों का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह विटामिन B12 के अच्छे स्तोत्र है।
    • विटामिन B12 सप्लीमेंट्स: हमारे शरीर में B12 की जरूरत को पूरा करने के लिए यह एक प्रभावी तरीका है। यह ओरल टैबलेट्स और इंजेक्शन में उपलब्ध होते हैं जो अलग अलग लोगों की जरूरत के हिसाब से उन्हें दिए जाते है।

    यह भी पढ़ें-  रोज एक सेब खाने से शरीर में दिखेंगे यह हैरतअंगेज बदलाव, लोग पूछेंगे क्या है आपकी सेहत का राज