विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर आप भी मानते हैं Red Wine को दिल के लिए फायदेमंद, तो ताजा स्टडी से खुल जाएंगी आपकी आंखें

Published: Fri, 29 Dec 2023 12:47 PM (GMT+05:30)

हर कोई बेसब्री से नए साल का इंतजार कर रहा है। ऐसे में नए साल के जश्न में खाने के ...और पढ़ें

जानें कैसे दिल को प्रभावित करती है रेड वाइन
जानें कैसे दिल को प्रभावित करती है रेड वाइन

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नया साल शुरू होने बस कुछ ही बाकी है। ऐसे में हर तरफ लोग साल 2024 के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए हैं। नए साल के जश्न में खाने के साथ-साथ पीने का दौर भी जारी रहता है। लोग अक्सर एक-दूसरे के साथ जाम से जाम टकराते नजर आते हैं। हालांकि, शराब हमारी सेहत के लिए किस तरह हानिकारक हो सकता है, इसके बारे में तो सभी जानते हैं। ऐसे में कुछ लोग रेड वाइन (Red wine) को एक हेल्दी ऑप्शन मानते हुए इसे अपने जश्न का हिस्सा बनाते हैं, लेकिन अगर हम आपसे यह कहे कि रेड वाइन भी अन्य शराब की ही तरह हानिकारक होती है, तो क्या आप यकीन करेंगे।

लंबे समय से लोग रेड वाइन को हेल्दी ड्रिंक के रूप में देखते आ रहे हैं। साथ ही ऐसा भी माना जाता रहा है कि यह दिल के लिए हानिकारक नहीं होती है। हालांकि, हाल ही में सामने आई एक ताजा स्टडी में यह बात गलत साबित हुआ है। नई शोध में यह पाया गया कि रेड वाइन भी अन्य अल्कोहल जितनी ही हानिकारक होती है। आइए विस्तार से जानते हैं इस स्टडी के बारे में-

यह भी पढ़ें- आपकी जान भी ले सकता है ब्रेस्ट कैंसर, इन फूड आइटम्स से करें इस गंभीर बीमारी से बचाव

कैसे हानिकारक है रेड वाइन

ताजा स्टडी में सामने आया कि अन्य शराबों की ही तरह रेड वाइन से होने वाले खतरों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसके सेवन से लिवर समेत शरीर के अन्य अंगों पर भी प्रभाव पड़ता है। स्टडी में कहा गया कि रेड वाइन सहित अन्य शराब पीने से लिवर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे फैटी लिवर डिजीज, सूजन और दूसरे गंभीर मामले जैसे सिरोसिस आदि हो सकते हैं।

दिल के लिए कैसे हानिकारक रेड वाइन

रेड वाइन के दिल पर हानिकारक प्रभावों के बारे में स्टडी में बताया गया कि यह दिल के पास मौजूद ब्लड वेसल्स के रिसेप्टर्स को प्रभावित करती है, जो ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में मदद करते हैं। इस तरह रेड वाइन हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है, जिससे दिल की धड़कन भी बढ़ सकती है।

इतना ही नहीं अगर किसी व्यक्ति को अंडरलाइंग कार्डियोमायोपैथी है, जिसमें दिल मोटा हो जाता है, तो शराब की थोड़ी सी मात्रा भी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। शराब कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन को बढ़ाती है, जो दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर दोनों को बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में हो गए हैं कॉमन कोल्ड का शिकार, तो बिना दवाई इन उपायों से पाएं जल्द आराम

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।