Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लटकती तोंद हो जाएगी अंदर, बस रात को पिएं ये 5 ड्रिंक्स, 15 दिनों में दिखना शुरू हो जाएगा असर!

    Updated: Thu, 21 Nov 2024 05:20 PM (IST)

    क्या आप भी अपना बेली फैट कम करना चाहते हैं? अगर हां तो आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें रोज रात के समय पीने से आपके पेट ...और पढ़ें

    Belly Fat से पाना है छुटकारा, तो पिएं ये ड्रिंक्स (Picture Courtesy: Freepik)
    Belly Fat से पाना है छुटकारा, तो पिएं ये ड्रिंक्स (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. Belly Fat बढ़ने के पीछे अनहेल्दी लाइफस्टाइल का बड़ा हाथ है।
    2. पेट की चर्बी कम करने में कुछ ड्रिंक्स मदद कर सकते हैं।
    3. एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट भी बेली फैट कम करने के लिए जरूरी हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Reduce Belly Fat Drinks: हमारी लाइफस्टाइल के कारण बेली फैट बढ़ना एक आम समस्या बन चुकी है। कई लोग पेट की चर्बी बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके लिए  वे कई तरह की डाइट भी ट्राई करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी ड्रिंक्स (Weight Loss Drinks) हैं, जिन्हें रात के समय पीने से बेली फैट कम करने (Reduce Belly Fat) में काफी मदद मिल सकती है। यहां हम उन्हीं ड्रिंक्स के बारे में जानेंगे, जो आपके पेट पर जमा जिद्दी चर्बी को पिघलाने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानें क्या हैं वे ड्रिंक्स।

    ये ड्रिंक्स नेचुरल चीजों से बनती हैं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज बनाने में मदद करते हैं। इसलिए इन्हें पीने से फैट बर्न करने में सहायता मिलती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है। इन कारणों से ये ड्रिंक्स बेली फैट घटाने में काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

    सोने से पहले कौन-से ड्रिंक्स पेट कम करने में मदद कर सकते हैं?

    • ग्रीन टी- ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स और कैटेचिन होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और फैट बर्निंग को बढ़ावा देते हैं। सोने से पहले एक कप ग्रीन टी पीने से आपको रात भर कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है।
    • दरक की चाय- अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाता है और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। सोने से पहले एक कप अदरक की चाय पीने से आपको रात भर आरामदायक नींद आएगी।
    • दालचीनी पानी- दालचीनी में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने वाले गुण होते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी में थोड़ी-सी दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
    • नींबू पानी- नींबू में विटामिन-सी होता है, जो इम्युनिटी को बढ़ाता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से आपको डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिल सकती है।
    • पुदीने की चाय- पुदीना पाचन को बेहतर बनाता है और पेट की गैस को कम करता है। सोने से पहले एक कप पुदीने की चाय पीने से आपको आरामदायक नींद आएगी।

    यह भी पढ़ें: लटकती तोंद से पाना चाहते हैं छुटकारा? तो सफेद चावल छोड़िए और खाएं ये 5 चीजें

    बेली फैट कम करने के लिए कौन-सी ड्रिंक्स पीने से बचना चाहिए?

    • शराब- शराब पीने से कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है और वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।
    • कॉफी और चाय- कॉफी और चाय में कैफीन होता है, जो नींद आने में बाधा बन सकती हैं, जिस वजह से वजन बढ़ सकता है।
    • कार्बोनेटेड ड्रिंक्स- कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।
    • पैकेट वाले जूस- जूस में फ्रक्टोज होता है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    इन ड्रिंक्स को पीने के साथ-साथ इन बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है तभी बेली फैट कम होना शुरू होगा।

    खबरें और भी

    • पानी पिएं- दिनभर भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
    • फाइबर से भरपूर डाइट- फाइबर से भरपूर डाइट पाचन को बेहतर बनाता है और आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।
    • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें- नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आप अपना वजन कम कर सकते हैं और हेल्दी रह सकते हैं।
    • तनाव कम करें- तनाव वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण है। योग और ध्यान करने से आप तनाव को कम कर सकते हैं।
    • डॉक्टर से सलाह लें- अगर आप कई कोशिशों के बावजूद वजन कम नहीं कर पा रहे हैं, तो डॉक्टर से इस बारे में सलाह लें।

    यह भी पढ़ें: रोज के ऐसे काम जिनसे हो जाएगी लटकती तोंद गायब, जिम की भी नहीं पड़ेगी जरूरत!

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।