यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बढ़ते Uric Acid पर लगाम लगा देंगे ये ड्राई फ्रूट्स, हेल्दी रहना है तो आज ही करें डाइट में शामिल
हाई यूरिक एसिड एक आम समस्या है जिससे इन दिनों कई लोग परेशान हैं। यह एक ऐसी समस्या है जिसकी वजह से गठिया या गाउट जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में इससे ब ...और पढ़ें

HighLights
- हाई यूरिक एसिड की समस्या इन दिनों आम हो चुकी है।
- इसकी वजह से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं।
- ऐसे में कुछ ड्राई फ्रूट्स की मदद से आप इसके कंट्रोल कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेक्स, नई दिल्ली। इन दिनों कई लोग हाई यूरिक एसिड की समस्या से परेशान रहते हैं। यह सेहत से जुड़ी एक आम समस्या है, जिसके मामले इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। यूरिक एसिड एक वेस्ट प्रोडक्ट है, जो तब बनता है जब आपका शरीर खाने और पानी में मौजूद प्यूरीन नामक केमिकल को तोड़ता है।
जब शरीर में इसका लेवल बढ़ जाता है, तो हाई यूरिक एसिड की समस्या होता है। इसे मेडिकल की भाषा में "हाइपरयूरिसीमिया" कहा जाता है। हाई यूरिक एसिड गठिया या गाउट का कारण बन सकते हैं। साथ ही यह किडनी स्टोन का निर्माण भी कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप हाई यूरिक एसिड कंट्रोल कर सकते हैं।
अखरोट
दिमाग को तेज करने वाला अखरोट शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में भी मदद करता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होने की वजह से अखरोट सूजन को कम कर सकता है, जो यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें- Uric Acid तेजी से घटाने के लिए रोज करें 5 योगासन; गठिया के दर्द से भी मिलेगा आराम
बादाम
बादाम एक लोकप्रिय ड्राई फ्रूट है, जिसे डाइट में शामिल करने के कई फायदे होते हैं। इन्हीं फायदों में से एक यूरिक एसिड कम करना है। कम प्यूरीन वाले बादाम हाई यूरिक एसिड को कम करने का एक सुरक्षित विकल्प हैं। यह गुड़ प्रोटीन और फाइबर भी प्रदान करता है।
खबरें और भी
पिस्ता
अगर आप हाई यूरिक एसिड से परेशान हैं, तो पिस्ता अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ये एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो सूजन को कम करने और यूरिक एसिड के लेवल को संतुलित करने में मदद कर सकता है।
काजू
शरीर में बढ़े हाई यूरिक एसिड की मात्रा को कंट्रोल करने के लिए आप काजू को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें प्यूरीन में कम और फाइबर ज्यादा होता है, जो किडनी पर कोमल होते हैं और यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
ड्राईड चेरी
अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जानी जाने वाली, चेरी हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करती है। साथ ही यह गाउट के लक्षणों से राहत देने के लिए खासतौर से फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- गट हेल्थ को नुकसान पहुंचाती है जीभ को लुभाने वाली चीनी, आज से ही बना लें इससे दूरी