Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोज दाल में घी मिलाकर खाने से सेहत में होंगे चौंकाने वाले बदलाव; सभी पूछेंगे क्या है सेहत का राज

    Updated: Fri, 25 Oct 2024 04:48 PM (GMT+05:30)

    दाल हमारे खान-पान का अहम हिस्सा है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो सेहत के लिए काफी जरूरी है लेकिन अगर आप दाल में एक चम्मच घी मिला दें ...और पढ़ें

    दाल में घी मिलाकर खाने से सेहत का होगा कायापलट (Picture Courtesy: Freepik)
    दाल में घी मिलाकर खाने से सेहत का होगा कायापलट (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. दाल में घी मिलाकर खाने से आपकी सेहत को काफी फायदा मिलता है।
    2. घी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    3. घी और दाल खाने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां दूर रहती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ghee and Dal Health Benefits: दाल भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है। चावल हो या रोटी किसी के साथ भी दाल को आसानी से खाया जा सकता है और काफी टेस्टी भी लगता है। दाल प्रोटीन का भी बेहतरीन स्त्रोत होता है, जिसके कारण यह भारतीय खान-पान में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दाल में बस एक चम्मच घी मिलाने (Dal Mai Ghee Khane Ke Fayde) से क्या हो सकता है। दाल में घी डालकर खाने की प्रथा काफी पुरानी है और ऐसा करना काफी फायदेमंद भी होता है। आइए जानते हैं कि दाल में घी डालकर खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे (Benefits of adding ghee in dals) मिल सकते हैं।

    दाल में घी मिलाकर खाने के फायदे

    • पाचन में सुधार- घी खतरनाक माइक्रोब्स को मारने में मदद करता है और पाचन शक्ति को बढ़ावा मिलता है। दाल में घी डालकर खाने से कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
    • वजन घटाने में सहायक- यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन घी वजन घटाने में मदद कर सकता है। घी में मौजूद फैटी एसिड भूख को कम करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं।
    • हड्डियों को मजबूत बनाता है- घी में कैल्शियम और विटामिन-के भरपूर मात्रा होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करते हैं।

    यह भी पढ़ें: लंच के बाद गुड़ और देसी घी खाने से होगा कई बीमारियों का नाश, आज से ही खाना कर दें शुरू

    • त्वचा के लिए फायदेमंद- घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये त्वचा को मॉइस्श्चराइज्ड रखते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं।
    • दिल के लिए फायदेमंद- घी में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
    • इम्युनिटी बढ़ाता है- घी में विटामिन-ए और ई भरपूर मात्रा में होते हैं जो इम्युनिटी को बढ़ाते हैं और शरीर को इन्फेक्शन से बचाते हैं।
    • दिमाग के लिए फायदेमंद- घी में मौजूद फैटी एसिड दिमाग के काम करने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ये याददाश्त को बढ़ाते हैं और फोकस को बेहतर बनाते हैं।
    • शरीर को एनर्जी देता है- घी में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर को एनर्जी देते हैं। यह थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • कैलोरी की मात्रा अधिक- घी में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
    • मोटापा- ज्यादा मात्रा में घी खाने से मोटापे का खतरा बढ़ जाता है।
    • हार्ट डिजीज- हालांकि घी में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में घी खाने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: इन आसान तरीकों से करें असली या नकली घी की पहचान, बच जाएंगे बाजार की मिलावट से

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी