यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नसों में जमा गंदा Cholesterol निकालेगी ये सफेद चीज, घी में भूनकर खाने से मिलेंगे कई जादुई फायदे
हाई कोलेस्ट्रॉल (desi remedy for cholesterol) की समस्या इन दिनों काफी आम हो चुकी है। इसकी वजह से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। यह हार्ट डिजीज स्ट् ...और पढ़ें

HighLights
- हाई कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है।
- इन दिनों कई लोग इसका शिकार हो रहे हैं।
- ऐसे में कुछ घरेलू उपाय इसे कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी ज्यादा आम हो चुकी है। लोगों की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के प्रति लापरवाही अक्सर इस समस्या का कारण बनती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ता लेवल कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसके कारण हार्ट डिजीज, नसों की बीमारी, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं।
इसलिए जरूरी है कि समय रहते शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कंट्रोल किया जाए। आमतौर पर शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव और खानपान में सुधार करना जरूरी है, लेकिन कई मामलों में इसके लिए दवाइयां भी लेनी पड़ती हैं। हालांकि, आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकाल फेंक सकते हैं। आइए जानते हैं इस घरेलू उपाय के बारे में-
यह भी पढ़ें- शरीर इन 5 लक्षणों से चिल्ला-चिल्लाकर देता है Liver Damage का संकेत, परेशानी बढ़ने से पहले कर लें पहचान
किचन में मौजूद है देसी इलाज
अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या (how to remove bad cholesterol naturally) से परेशान हैं, तो इसे कंट्रोल करने के लिए आपको बस किचन में मौजूद एक सफेद चीज का इस्तेमाल करना होगा। इसकी मदद से आपकी नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल अपने आप बाहर आ जाएगा। बस आपको इसके लिए सही तरीके इसका इस्तेमाल करना होगा। आइए जानते हैं इस एक चीज और इसके इस्तेमाल के बारे में।
लहसुन साफ करेगा कोलेस्ट्रॉल
बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप लहसुन (roasted garlic for cholesterol) का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, आपको इसके लिए लहसुन को घी में भुनकर खाना होगा। दरअसल, घी और लहसुन मिलकर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। दरअसल, लहसुन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होते हैं। इसके अलावा घी में भूना लहसुन (Roasted garlic in ghee benefits) सेहत को और भी कई फायदे पहुंचाता है।
खबरें और भी
पाचन होगा दुरुस्त
अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो लहसुन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। खासकर इसे घी में भूलकर खाने से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में काफी मदद मिलती है। साथ ही कब्ज औक एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिलती है।
दिल के लिए अच्छा
लहसुन में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो दिल को दुरुस्त बनाने में मदद करते हैं। घी में लहसुन भूनकर खाने से हार्ट से संबंधी बीमारियां दूर रहती है।
इम्युनिटी होगी बेहतर
घी में लहसुन भूनकर खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। यह शरीर को इन्फेक्शन से बचाता है। लहसुन में मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण घी के साथ मिलकर सर्दी-खांसी से राहत दिलाते हैं।
पुरुषों के लिए फायदेमंद
घी में भूना लहसुन पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर नियमित रूप से इसे खाया जाए, तो टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ता है और स्पर्म सेल्स की संख्या बढ़ती है।
यह भी पढ़ें- Diabetes को कंट्रोल करने में रामबाण हैं ये 6 फूड्स, गर्मियों में जरूर करें डाइट में शामिल
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।