Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salman Khan ने बताया, उन्हें है Brain Aneurysm, क्या हाई बीपी भी बढ़ाता है इसका खतरा?

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 01:16 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने कपिल शर्मा के शो में बताया कि उन्हें ब्रेन एन्युरिज्म (Brain Aneurysm) है। यह एक खतरनाक बीमारी है, जिसमें दिम ...और पढ़ें

    गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं Salman Khan (Picture Courtesy:Instagram/ Freepik)

    गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं Salman Khan (Picture Courtesy:Instagram/ Freepik)

    HighLights

    1. Salman Khan ने एक शो में बताया कि वे कई गंभीर हेल्थ कंडिशन्स से जूझ रहे हैं

    2. उन्होंने बताया कि उन्हें Brain Aneurysm भी है

    3. इसके कारण ब्रेन हैमरेज भी हो सकता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। ‘द कपिल शर्मा शो’ पर उन्होंने बताया कि वे Brain Aneurysm जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। आपको बता दें कि ब्रेन एन्युरिज्म एक गंभीर बीमारी है, जो साइलेंट किलर साबित हो सकता है। 

     

    क्या होता है Brain Aneurysm?

    इस बीमारी में दिमाग की नस के किसी कमजोर हिस्से में एक बल्ज यानी उभार आ जाता है। लगातार ब्लड फ्लो के कारण नस का कमजोर हिस्सा बाहर की तरह आने लगता है और गुब्बारे जैसा एक उभार बन जाता है। इस ब्लज में जैसे-जैसे खून जाता है, यह वैसे-वैसे बढ़ने लगता है। इस वजह से इसके फटने का खतरा रहता है, जिसके कारण जानलेवा ब्रेन हैमरेज हो सकता है।

     

    क्या हाई बीपी से बढ़ता है इसका खतरा?

    खतरनाक बात यह है कि इसके लक्षण तब तक नजर नहीं आते, जब तक यह किसी दूसरी नस या ब्रेन टिश्यू पर प्रेशर न डाल रहा हो। इसलिए इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। इसके कई रिस्क फैक्टर हो सकते हैं, जिसमें हाई ब्लड प्रेशर भी शामिल है। आइए डॉ. आशीष कुमार (सीनियर कंसल्टेंट, कार्डियोलॉजी, अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद) से जानते हैं कि कैसे हाई बीपी के ब्रेन एन्युरिज्म इसका रिस्क बढ़ सकता है।

     

    यह भी पढ़ें: क्या है Brain Aneurysm, जिससे जूझ रहे हैं बॉलीवुड एक्‍टर Salman Khan? जानें इसके लक्षण

    हाई ब्लड प्रेशर न सिर्फ दिल की बीमारियों का कारण बनता है, बल्कि यह ब्रेन एन्युरिज्म के खतरे को भी बढ़ाता है। आइए समझते हैं कि हाई बीपी कैसे एन्युरिज्म का कारण बनता है और इसे कैसे कंट्रोल कर सकते हैं।  

    खबरें और भी

     

    हाई ब्लड प्रेशर और ब्रेन एन्युरिज्म का कनेक्शन 

     

    • आर्टरीज पर दबाव- लंबे समय तक हाई बीपी होने से दिमाग की आर्टरीज की दीवारें कमजोर हो जाती हैं। इससे उनका कोई हिस्सा फूलकर एन्युरिज्म बना सकता है।  
    • हाई प्रेशर- हाई बीपी से ब्लड का दबाव बढ़ता है, जिससे पहले से कमजोर आर्टरी फटने का खतरा बढ़ जाता है।    

    हाई ब्लड प्रेशर के अलावा, स्मोकिंग, मोटापा, जेनेटिक कारण और शराब पीना भी एन्युरिज्म के खतरे को बढ़ाते हैं। 

     

     

    हाई ब्लड प्रेशर को कैसे कंट्रोल करें?  

    डाइट में सुधार  

    • नमक कम करें- ज्यादा नमक बीपी बढ़ाता है। दिनभर में 5g से ज्यादा नमक बिल्कुल न खाएं।  
    • पोटैशियम लें- केला, पालक, शकरकंद और दही बीपी कंट्रोल करते हैं।  
    • प्रोसेस्ड फूड से बचें- पैक्ड स्नैक्स, अचार और फास्ट फूड में सोडियम ज्यादा होता है।  

     

    नियमित एक्सरसाइज 

    30 मिनट की वॉक, योग या साइक्लिंग हाई बीपी कम करने में मदद करती है। अनुलोम-विलोम और शवासन जैसे योगासन स्ट्रेस कम करने में भी मदद करते हैं।  

     

    वेट मैनेजमेंट

    मोटापा हाई बीपी का अहम रिस्क फैक्टर है। इसलिए हेल्दी वेट मेंटेन करने की कोशिश करें। 

     

    स्मोकिंग और शराब से परहेज 

    स्मोक करने  से आर्टरीज को नुकसान पहुंचता है। साथ ही, शराब पीने से बीपी बढ़ सकता है। 

     

    नियमित चेकअप

    40 साल के बाद हर 6 महीने में ब्लड प्रेशर चेक कराएं। अगर आपको पहले से हाई बीपी की समस्या है और दवा लेते हैं, तो उन्हें नियमित रूप से लेते रहें।  

     

    स्ट्रेस कम करें

    तनाव बीपी बढ़ने का बड़ा कारण है। इसलिए स्ट्रेस मैनेज करने के लिए पूरी नींद लें और पसंदीदा हॉबीज के लिए समय निकालें।


    यह भी पढ़ें: सिर्फ 10 दिनों में कंट्रोल हो जाएगा High Blood Pressure! बस रोजाना खाना शुरू कर दें ये 10 चीजें