डाइजेशन के लिए कौन-सा पानी रहेगा सही– सौंफ या अजवाइन का? इस तरह दूर करें अपनी कंफ्यूजन
खाने के बाद ब्लोटिंग, एसिडिटी, गैस, भारीपन जैसी समस्या होने पर सौंफ या अजवाइन का पानी फायदा पहुंचा सकता है। ...और पढ़ें
-1785938767505_m.webp)
पाचन के लिए सौंफ या अजवाइन का पानी: जानें कौन सा है बेहतर (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
सौंफ पानी पेट को ठंडक देता, एसिडिटी और ब्लोटिंग घटाता
अजवाइन पानी पाचन एंजाइम बढ़ाता, गैस और पेट दर्द में राहत
दोनों के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना महत्वपूर्ण है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डाइजेशन को लेकर सोशल मीडिया पर आने वाली तरह-तरह की सलाह दिमाग में कंफ्यूजन पैदा करती हैं। कोई काला नमक और अजवाइन का नुस्खा बता रहा है तो कोई सौंफ के साथ तरह-तरह के प्रयोग।
अगर आप भी इस तरह की दुविधा से गुजर रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम सौंफ के पानी और अजवाइन के पानी से जुड़े फायदे, इन्हें बनाने का तरीका और सावधानियों के बारे में बात करेंगे जो आपकी मदद कर सकते हैं।
सौंफ पानी के फायदे
- पेट को ठंडक पहुंचाता है
- एसिडिटी और सीने में जलन में आराम देता है
- ब्लोटिंग को कम करने में मदद करता है
- हल्की-फुलकी कब्जियत में भी फायदेमंद है
अजवाइन पानी के फायदे
- डाइजेशन में मददगार एंजाइम्स को बूस्ट करता है
- ऑयली खाने के बाद पेट को हल्का करने में मदद करता है
- गैस और पेट दर्द में राहत देता है
- पाचन क्रिया की गति तेज कर देता है
सौंफ क्या करती है काम?
साल 2022 में हुई रिसर्च बताती है कि साबुत सौंफ पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में काफी फायदेमंद है। यह पेट में पाचन एंजाइम्स को बूस्ट कर खाने को टुकड़ों में तोड़ने में मदद करता है। खाना खाने के बाद जिन लोगों को ब्लोटिंग या गैस की समस्या होती है उनके लिए सौंफ का पानी बेहद फायदेमंद होता है।
डाइजेशन को स्टिम्युलेट करता है अजवाइन पानी
यह शरीर में गर्माहट लाता है और इसे पानी में उबालकर गुनगुना ही पीने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद थायमॉल नाम का तत्व पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह हैवी और ऑयली मील को ज्यादा प्रभावी तरीके से पचाने में मदद करता है।
- किन्हें पीना चाहिए: जिन लोगों को बार-बार गैस, अपच, कब्ज या फिर पाचन के धीमा होने की समस्या होती है उनके लिए अजवाइन का पानी बेहतर विकल्प है। हैवी मील के बाद या फिर डाइजेशन में गड़बड़ी होने पर इसे पीने से राहत मिलती है। वैसे इसे हर दिन पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
डाइजेस्टिव हेल्थ इन बातों पर भी निर्भर करती है
- तनाव का स्तर
- खाना खाने का समय
- नींद पूरी होती है या नहीं
- आप कितना पानी पीते हैं
इस तरह बनाएं सौंफ का पानी: एक व्यक्ति के लिए सौंफ का पानी तैयार कर रहे हैं तो एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच सौंफ मिला लें। इसे रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट पी लें।
खबरें और भी
इस तरह बनाएं अजवाइन पानी: एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच अजवाइन डालकर कुछ देर उबालें। फिर छानकर गुनगुना ही पिएं।
इन बातों का ध्यान रखें
- जरूरत से ज्यादा मात्रा में अजवाइन पानी पीने से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।
- सौंफ का पानी या अजवाइन का पानी लेते हुए आपको अपने खानपान और हाइड्रेशन का भी पूरा ध्यान रखना है।