यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या आप जानते हैं! Weight Loss का बढ़िया ऑप्शन है कुट्टू का आटा, तेजी से कम करता है मोटापा
सावन के महीने में लोग व्रत-उपवास कर भगवान शिव की आराधना करते हैं। इस दौरान कई लोग गेहूं के आटे की वजह कुट्टू का आटा डाइट में शामिल करते हैं। कुट्टू का ...और पढ़ें

HighLights
- इन दिनों हर कोई सावन में भगवान शिव की भक्ति में डूबा हुआ है।
- इस दौरान व्रत-उपवास करने वाले लोग कुट्टू का आटा डाइट में शामिल करते हैं।
- यह आटा सेहत के लिए गुणकारी होने के साथ ही वेट लॉस में भी मददगार होता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और इसी के साथ लोग देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना में लगे हुए हैं। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, जिसकी वजह से लोग उन्हें खुश करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए व्रत-उपवास रखते हैं। इस दौरान ज्यादातर लोग प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड से परहेज करते हैं। वहीं, इस दौरान कुछ लोग गेहूं के आटे को खाने से भी बचते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे बहुत ज्यादा प्रोसेस किया जाता है और इसमें सोडियम बेस्ड एडिटिव्स भी मिलाए जाते हैं। यही कारण है कि व्रत के दौरान अक्सर इस आटे से परहेज किया जाता है।
ऐसे में गेहूं के आटे के विकल्प में लोग कुट्टू का आटा डाइट में शामिल करते हैं। यह एक लोकप्रिय सामग्री है, जिसे खासतौर पर उपवास के दौरान खाया जाता है। यह मुख्य रूप से अपनी न्यूट्रिशन वैल्यू और ढेर सारे स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा कई लोग अपने वेट लॉस के लिए भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे क्या असल में वजन घटाने में मददगार है कुट्टू का आटा और अगर हां, तो कैसे?
यह भी पढ़ें- बिना मेहनत आसानी से कम करना है High Uric Acid, तो बस इन फूड्स को करें डाइट में शामिल
प्रोटीन का बेहतर सोर्स
कुट्टू में अन्य अनाजों की तुलना में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन पेट भरा होने का अहसास कराता है और वजन घटाने के दौरान मेटाबॉलिज्म फंक्शन के लिए भी जरूरी होता है।
फाइबर से भरपूर
कुट्टू के आटे में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और आपका कैलोरी इनटेक भी कम होता है और इस तरह वेट मैनेजमेंट में मदद मिल सकती है।
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) वाले फूड्स धीरे-धीरे ब्लड स्ट्रीम में ग्लूकोज छोड़ते हैं, जिससे ब्लड शुगर के लेवल में बढ़ोतरी को रोका जा सकता है। कुट्टू के आटा का लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो भूख और क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
खबरें और भी
ग्लूटेन फ्री
ग्लूटेन फ्री होने की वजह से कुट्टू का आटा उन व्यक्तियों के लिए बिल्कुल सही है, जो ग्लूटेन के प्रति संवेदनशील होते हैं या कम ग्लूटेन इनटेक करना चाहते हैं। ऐसे में कुट्टू का आटा इन लोगों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन के रूप में काम करता है।
यह भी पढ़ें- Weight Loss के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत, तो ये 5 डाइट आसानी से घटाएंगी आपका वजन
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।