विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोल्ड ड्रिंक को कहें 'बाय'! 30 दिन नारियल पानी पीने से शरीर में दिखेंगे 5 जादुई बदलाव

Published: Fri, 17 Apr 2026 04:51 PM (IST)

लगातार 30 दिनों तक नारियल पानी पीने से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं। यह पेट की समस्याओं को ...और पढ़ें

30 दिन नारियल पानी पीने के अद्भुत फायदे (Picture Credit- AI Generated)

30 दिन नारियल पानी पीने के अद्भुत फायदे (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से गर्मी ने लोगों का हाल बुरा कर दिया है। ऐसे में शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए लोग अक्सर ऐसी चीजें डाइट में शामिल करते हैं, जो टेस्टी और हेल्दी दोनों हो। नारियल पानी इन्हीं में से एक है, जो आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। 

यह एक नेचुरल 'एनर्जी ड्रिंक' है, जो रातों-रात नहीं, बल्कि धीरे-धीरे आपके शरीर को अंदर से बदलता है। अगर आप लगातार 30 दिनों तक अपनी रूटीन में सिर्फ एक नारियल पानी शामिल कर लें, तो आपके शरीर में कई ऐसे शानदार बदलाव होंगे, जिन्हें आप खुद महसूस कर पाएंगे। आइए  मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा में क्लिनिकल न्यूट्रिशन विभाग की प्रमुख डॉ. करुणा चतुर्वेदी से जानते हैं इन बदलावों के बारे में- 

पेट की परेशानियां होंगी छूमंतर

जिन लोगों को खाना खाने के बाद ब्लोटिंग या गैस की शिकायत होती है, उनके लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। नारियल पानी पचने में बहुत हल्का होता है और इसमें फैट न के बराबर होता है। यह पेट की गर्मी और एसिडिटी को कम कर पाचन बेहतर करता है।

दिनभर बनी रहेगी गजब की एनर्जी

नारियल पानी नेचुरल एनर्जी ड्रिंक होता है, जिसे प्राकृतिक मिठास होती है। यह बिना किसी नुकसान के आपको एक दिनभर एनर्जी देता है, जिससे दोपहर के समय आने वाली सुस्ती और आलस से छुटकारा मिल जाता है।

दिल और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

नारियल पानी को डाइट में शामिल करने से पोटेशियन की कमी पूरी होती है। यह न सिर्फ आपकी थकी हुई मांसपेशियों को आराम देता है, बल्कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखकर आपके दिल की सेहत का भी खास ख्याल रखता है।

शरीर में नहीं होती पानी की कमी

गर्मी के दिनों अक्सर शरीर से पसीना निकलने की वजह से पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में नारियल पानी में मौजूद पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे 'इलेक्ट्रोलाइट्स' शरीर को अंदर से हाइड्रेट करते हैं। इससे थकान दूर होती है और पानी की कमी भी पूरी होती है। 

चेहरे पर आएगा प्राकृतिक निखार

जब आपका शरीर अंदर से पूरी तरह हाइड्रेटेड रहता है, तो उसका सीधा असर आपके चेहरे पर दिखता है। 30 दिनों तक नियमित रूप से नारियल पानी पीने से त्वचा का रूखापन और बेजानपन दूर होने लगता है। यह स्किन को अंदर से नमी देकर उसे चमकदार और मुलायम बनाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

नारियल पानी भले ही सेहत का खजाना है, लेकिन हर किसी का शरीर अलग होता है। इसमें फलों के जूस के मुकाबले बहुत कम शुगर होती है, फिर भी डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसके अलावा, इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, इसलिए जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, उन्हें इसे पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

 यह भी पढ़ें- 40 डिग्री की गर्मी और लू का काल है ये देसी ड्रिंक, 10 मिनट में झटपट हो जाएगा घर पर तैयार

यह भी पढ़ें- भयंकर लू में पेट को 'AC' जैसा ठंडा रखेगी ये देसी ड्रिंक! FSSAI ने बताई रेसिपी