यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या होगा अगर एक महीने के लिए चीनी खाना बंद कर दें? हैरान कर देंगे शरीर में होने वाले 7 बदलाव
एक महीने तक शुगर छोड़ने से आपको कई फायदे देखने को मिल सकते हैं। हालांकि शुरुआत में ये थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता है लेकिन इसके फायदे इतने ज्यादा हैं ...और पढ़ें

HighLights
- चीनी न खाने से शरीर में कई बदलाव होते हैं।
- हर घर में रोजाना चीनी का सेवन किया जाता है।
- चीनी का सेवन कुछ दिनों के लिए बंद कर देना चाहिए।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में मीठा खाने के शौकीनों की कमी नहीं है। जब मन करता है तो कहीं आइसक्रीम तो कहीं कोई मिठाई खा लिया जाता है। वैसे भारत में खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने का रिवाज है। यहां आपको मिठाई के कई सारे ऑप्शंस मिल जाएंगे। ये खाने में जितने स्वादिष्ट लगते हैं उससे कहीं ज्यादा सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। इनमें शुगर यानी कि चीनी की मात्रा कहीं ज्यादा होती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप सिर्फ एक महीने के लिए शुगर यानी चीनी का सेवन बंद कर दें, तो आपके शरीर में कई सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कि एक महीने तक शुगर छोड़ने पर शरीर में कौन-कौन से बदलाव दिखाई देते हैं।
एनर्जी लेवल बढ़ाए
ज्यादा शुगर खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, लेकिन ये तेजी से खत्म भी हो जाती है। इसके बाद थकान और आलस महसूस होने लगता है। जब आप चीनी छोड़ते हैं तो शरीर प्राकृतिक रूप से एनर्जी बैलेंस करना सीख जाता है, जिससे दिनभर एक्टिव और फ्रेशनेस महसूस होती है।
कम होता है वजन
चीनी में कैलोरी की मात्रा भरपूर होती है। हालांकि इसमें कोई पोषण नहीं होता। जब आप शुगर छोड़ते हैं, तो कैलोरी की मात्रा घटती है और फैट जमा होने से रुक जाता है। इससे धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है, खासकर पेट और कमर की चर्बी पर खास असर देखने को मिलता है।
खबरें और भी
चेहरे की रंगत निखारे
चीनी हमारी त्वचा में इंफ्लेमेशन बढ़ाती है। इससे मुंहासे, पिग्मेंटेशन और स्किन डलनेस की समस्या होने लगती है। शुगर छोड़ने के कुछ हफ्तों बाद ही स्किन में साफ फर्क नजर आता है। मुंहासे कम हो जाते हैं। रंगत निखर जाती है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
नींद में होता सुधार
अगर आप ज्यादा शुगर लेते हैं तो आपकी नींद बिगड़ सकती है। इससे रात को अच्छी नींद नहीं आती है। लेकिन जब आप शुगर छोड़ देते हैं, तो नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और आप सुबह ज्यादा तरोताजा महसूस करते हैं।
यह भी पढ़ें: प्रोटीन से भरपूर होते हैं 5 पराठे, फिटनेस लवर्स जरूर करें ट्राई; फटाफट नोट कर लें रेसिपी
चमक जाएंगे दांत
जब आप ज्यादा मीठा खाते हैं तो इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया चीनी को तोड़कर एसिड बनाते हैं। यह एसिड हमारे दांतों के इनेमल को कमजोर कर देता है और दांतों में छेद यानी कैविटी होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप एक महीने के लिए इसका सेवन बिल्कुल बंद कर देते हैं तो इससे दांतों की चमक बरकरार रहेगी।
कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल
ज्यादा मीठा खाने से हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। दिल को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। ऐसे में, अगर आप एक महीने के लिए चीनी खाना छोड़ देते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।
मूड को बनाए बेहतर
चीनी तुरंत डोपामिन रिलीज करती है, जिससे थोड़ी देर के लिए अच्छा महसूस होता है। लेकिन इसका असर खत्म होते ही मूड डाउन हो जाता है। शुगर छोड़ने से मूड स्वाभाविक रूप से स्थिर रहता है और चिड़चिड़ापन कम होता है।